ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के दौरे पर , कई परियोजनाओं का करेंगें शिलान्यास और लोकार्पण

UB India News by UB India News
October 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर, दोनों राज्यों को मिलेंगी कई बड़ी सौगात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजछत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे और इस दौरान वह करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)से मिली जानकारी के मुताबिक ‘‘प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।’’ इसमें बस्तर जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के इस्पात प्लांट का लोकार्पण भी शामिल है। यह प्लांट 23,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह ग्रीनफील्ड परियोजना का प्लांट है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला इस्पात निर्मित होगा।

इस्पात प्लांट से हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

RELATED POSTS

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

पीएमओ के मुताबिक नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात प्लांट हजारों लोगों को रोजगार के अवसर देगा तथा इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाकर यह प्लांट बस्तर को दुनिया के इस्पात मानचित्र में दर्ज करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कुछ रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। वे बोरीडांड – सूरजपुर रेल लाइन को दो-तरफा बनाने की परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे और तारोकी-रायपुर डेमू रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जनजातीय इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार

पीएमओ ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं से राज्य के जनजातीय इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। रेल अवसंरचना में सुधार और नई रेल सेवाओं से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी तथा इलाके में आर्थिक विकास को मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड’ पर सड़क उन्नयन परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे। इस नई सड़क से सड़क कनेक्टिविटी में सुधार आयेगा और क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

निजामाबाद में 8000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण 

बिलासपुर के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग 8000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पॉवर परियोजना के पहले 800 मेगावॉट संयंत्र के चरण-एक का लोकार्पण करेंगे। पीएमओ ने कहा, ‘‘इसके जरिये तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आयेगी। यह देश में पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली स्टेशनों में शामिल हो जायेगा।’’ प्रधानमंत्री इस दौरान मनोहराबाद और सिद्दीपेट को जोड़ने वाली नई रेल लाइन, धर्माबाद-मनोहराबाद और महबूबनगर-कुरनूल के बीच विद्युतीकरण सहित कई रेल परियोजनाओं की आधारशीला रखेंगे। वह सिद्दीपेट-सिकंदराबाद-सिद्दीपेट रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

Next Post
बीजेपी की बेचैनी से महागठबंधन खुश?

बीजेपी की बेचैनी से महागठबंधन खुश?

Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!

Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend