मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। इससे देश का कल्याण होता है। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। हर आवाज को सम्मान मिले। मैं सभी सांसदों को सदन में चर्चा के लिए निमंत्रण देता हूं। सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष सोनम वांगचुक के अनशन, NEET-UG पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या संसद का मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय रहें तो बहुत फलदायी साबित होते हैं। इससे देश का कल्याण और सभी जीवों की भलाई होती है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि यह मानसून और मानसून सत्र, दोनों ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्पादक साबित हों।
राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का तंज
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- मैं किसी 56 वर्षीय युवक की बात नहीं कर रहा हूं। मैं देश के उन युवा उद्यमियों की बात कर रहा हूं जिनकी औसत आयु 28 वर्ष है… वे बधाई के पात्र हैं, इसमें कोई संदेह नहीं। लेकिन ऐसी बातें, आप जानते हैं, भारत में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। विश्व में भारत की छवि सर्वत्र सम्मानित और व्यापक रूप से स्वीकार्य होती जा रही है
‘देश ने पिछले महीने कई उपलब्धियां हासिल की’
पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश ने पिछले महीने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून सत्र से पहले भारतीय नागरिक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था और दो दिन पहले भारत के युवा स्टार्टअप ने भी बड़ी सफलता हासिल की है।
‘जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई ज़रूरत नहीं होती’
पीएम मोदी ने कहा, “मेरा मानना है कि जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई ज़रूरत नहीं होती. अगर आपके तर्क और तथ्य मज़बूत हैं, तो आवाज़ ऊंची करने की कोई ज़रूरत नहीं है. मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएं तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी. हर आवाज़ को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए. संसद की यही भूमिका है. मैं सभी सांसदों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं. मैं सभी सांसदों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं.”
सुधार एक्सप्रेस पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है
पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 1 महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं. देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है. चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं. पिछ्ले वर्ष मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय नागरिक International Space Station पर पहुंचा था. और परसो ही भारत के एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है. ये संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश है. और बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम हैं. सुधार एक्सप्रेस पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है. उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं.”
वैश्विक संकटों के बावजूद भारत 7.7% की ग्रोथ से आगे बढ़ा’
संसद के मानसून सत्र के पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में कहा, “… लगातार कहीं न कहीं युद्ध की स्थिति बनती है. पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत में भी एक संकट का बहुत बड़ा कारण रहा था. इससे हर विषय में अनेक बाधाएं आई थीं. इसके बाद भी भारत 7.7% की ग्रोथ से आगे बढ़ा… यह भारत के सामर्थ्य का परिचय है…”
मानसून हो या मानसून सत्र, दोनों का एक्टिव रहना फायदेमंद होता है; PM मोदी ने कहा
संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चाहे मानसून हो या मानसून सत्र – अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फ़ायदेमंद साबित होते हैं. और जब दोनों फ़ायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भला होता है. इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फ़ायदेमंद बना रहे और मानसून सत्र भी फ़ायदेमंद साबित हो.”
Parliament Monsoon Session LIVE:
संसद की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी
संसद की कार्यवाही 11 बजे शुरू हो गई है। विपक्ष ने आते ही सदन में हंगामा कर दिया।
डीएमके ने संसद में मेकेदातु बांध मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग रखी
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने कहा है कि दिल्ली में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उसने कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध बनाने की कर्नाटक सरकार की योजना पर संसद में चर्चा के लिए समय उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है. पार्टी ने यह भी कहा कि उसने बैठक में इस सत्र के दौरान विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन विधेयक, 2026 को पेश किए जाने का कड़ा विरोध किया.
द्रमुक के राज्यसभा सदस्य पी. विल्सन ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के निर्देशों के अनुसार, लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में हमने कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध निर्माण योजना तथा इस मामले में न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) के गठन की तमिलनाडु की मांग पर संसद में चर्चा के लिए समय उपलब्ध कराने पर जोर दिया.” उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पड़ोसी राज्य की यह योजना साकार होती है, तो इससे तमिलनाडु के किसानों और आम जनता के हित गंभीर रूप से प्रभावित होंगे.
ओम बिरला ने सभी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने’एक्स’ पर कहा, “आशा है कि सभी माननीय सदस्य संविधान की भावना, संसदीय परंपराओं एवं मर्यादाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक सहयोग की भावना से सदन की कार्यवाही में सहभागी बनेंगे. अधिकतम विधायी एवं अन्य संसदीय कार्यों का संपादन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. यही जनविश्वास को सुदृढ़ करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को और ऊंचा उठाने का सर्वोत्तम माध्यम है. आइए, हम सब मिलकर इस सत्र को सार्थक विमर्श, जनहितकारी निर्णयों और संसदीय गरिमा के अनुरूप संचालित करने का सामूहिक प्रयास करें.”
‘संसद सभी सदस्यों का स्वागत करने के लिए तैयार है’
स्पीकर ओम बिरला ने मानसन सत्र शुरू होने से पहले कहा, “आज से 18वीं लोक सभा का आठवां सत्र- मानसून सत्र प्रारम्भ हो रहा है. देवराज इन्द्र के आशीर्वाद स्वरूप आज प्रातः दिल्ली में हुई वर्षा ने वातावरण को नव ऊर्जा और ताजगी से भर दिया है. इसी मंगलमय वातावरण में संसद राष्ट्र की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के रूप में सभी माननीय सदस्यों का स्वागत करने के लिए तत्पर है. लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर ‘संसद’ देश की जन-आकांक्षाओं, आशाओं और विश्वास की सर्वोच्च
परिसीमन या महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं इंडिया ब्लॉक: टीएमसी सांसद महुआ माझी
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ माझी ने कहा, इंडिया ब्लॉक में लोग परिसीमन या महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है। हमने महिला आरक्षण विधेयक का 2023 में ही समर्थन किया था, मगर महिला आरक्षण विधेयक के लिए तीन साल बर्बाद किए गए थे। इंडिया ब्लॉक की बैठक होने वाली है और फिर फैसला होगा।
उन्होंने आगे अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले पर कहा, यह बहुत बड़ा मुद्दा है। ये लोग राम मंदिर के नाम पर चुनकर आए थे और उसी में चोरी हो गई। वहां लाखों लोगों ने चढ़ावा चढ़ाया था। इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए। अभिव्यक्ति है. प्रत्येक संसदीय सत्र जनप्रतिनिधियों के लिए इन आकांक्षाओं को सार्थक संवाद, विचार-विमर्श, प्रभावी विधायी कार्यवाही तथा रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से जनहित एवं राष्ट्रहित में परिणत करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है.”
नीट के मुद्दे पर सरकार ने उठाए सही कदम: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, सरकार नीट के मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील है। सरकार ने नीट को लेकर सही कदम उठाए हैं। कुछ बिचौलियों की वजह से ऐसी समस्याएं पैदा होती हैं, जिनका सामना छात्रों और सरकार दोनों को करना पड़ता है। लेकिन भारत सरकार के लिए देश के छात्र बहुत अहम हैं। जहां तक सीजेपी की बात है, तो कुछ मौकापरस्त लोग हमेशा हालात का फायदा उठाने के लिए तैयार रहते हैं। सरकार देश की समस्याओं को समझने और उन पर काम करने का अपना काम कर रही है। सीजेपी के विरोध मार्च पर उन्होंने कहा, अपनी बात रखने के लिए हमेशा एक सही मंच होता है, लेकिन मुझे लगता है कि अराजकता फैलाना सही नहीं है।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा का मामला उठाया
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई। यह देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा सवाल है।







