ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया संदिग्ध IS आतंकी, NIA को थी काफी दिनों से तलाश

UB India News by UB India News
October 3, 2023
in अपराध, खास खबर
0
मोतिहारी में NIA की टीम ने की छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कथित रूप से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी और उस पर 3 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. इसके कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, पेशे से इंजिनियर शाहनवाज मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है. पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद वह दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

बता दें कि एनआईए ने हाल ही में ISIS से कथित रूप से जुड़े तीन वॉन्टेड आतंकियों पर 3 लाख का इनाम रखा हुआ था. इनमें मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला के अलावा रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फैयाज शेख शामिल था. ये सभी पुणे ISIS केस में वॉन्टेड हैं.

इन तीनों फरार आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली में इनकी तलाश कुछ दिनों पहले की गई थी जिसमे सेंट्रल दिल्ली साउथ ईस्ट दिल्ली इलाके शामिल थे.

बता दें कि रिजवान अली और उसके छोटे भाई को वर्ष 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एजेंसियों के साथ मिलकर पकड़ा था. एजेंसियों के मुताबिक, रिजवान और उसके भाई समेत 6 युवा ISIS की गतिविधियों में शामिल थे, लेकिन उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें छोड़ना पड़ा था.

क्या था IS का पुणे मॉड्यूल?
पुणे पुलिस ने IS के मॉड्यूल का इसी साल खुलासा किया था. पुलिस ने 2 लोगों को बाइक चोरी करते हुए पकड़ा था, वहीं तीसरा चोर शाहनवाज भाग गया था. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, पहले पुणे पुलिस को लगा कि दोनों पकड़े गए संदिग्ध बाइक चोर हैं, लेकिन पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये चोर नहीं, बल्कि ISIS के आतंकी और स्लीपर सेल मॉड्यूल का हिस्सा हैं. सूत्रों ने बताया कि ये आतंकी संगठन पुणे में केमिकल के जरिये बम बनाते थे और पुणे के जंगल में बम का ट्रायल भी किया था, जो सफल रहा था.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
मॉर्डन US-भारत संबंधों के वास्तुकार”: अमेरिका ने की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ

मॉर्डन US-भारत संबंधों के वास्तुकार": अमेरिका ने की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ

गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend