ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

UB India News by UB India News
October 3, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल के आखिर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश भी शामिल है। आगामी चुनाव को लेकर सियासी दलों का दौरा जारी है। इस बीच, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। अपने दौरे में पीएम मोदी दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

7 दिन में राजस्थान का दूसरा दौरा
चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी संवलिया सेठ मंदिर जाएंगे। दर्शन के बाद प्रधानमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। सात दिन में पीएम मोदी का राजस्थान का यह दूसरा दौरा होगा। चित्तौड़गढ़ के अपने दौरे में पीएम मोदी मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4500 करोड़ की लागत से बनाया गया है। आबू रोड में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एलपीजी संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडर वितरित करेगा। इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष करीब 0.5 मिलियन टन कटौती करने में मदद मिलेगी।

RELATED POSTS

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

NH-12 पर चार लेन की सड़क का उद्घाटन
इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी अन्य जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे उनमें दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर NH-12 पर चार लेन की सड़क का उद्घाटन शामिल है। इस परियोजना को 1480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। इसके अलावा सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी अपने दौरे में कई रेलवे परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा के एक स्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे।

ग्वालियर में 19,260 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सरकारी कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ग्वालियर में अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसे करीब 11895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। बताया जा रहा है कि वह 1880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशीला भी रखेंगे।

140 करोड़ की लागत से निर्मित घरों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घरों का उद्घाटन करेंगे। सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर सरकार के ध्यान के हिस्से के रूप में पीएम मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा। पीएम मोदी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंचरना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शुरुआत करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 17, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

Next Post
बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी ,पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है

बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी ,पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है

वो तब भी जात-पात के नाम पर समाज को बांटते थे और आज भी’, पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

वो तब भी जात-पात के नाम पर समाज को बांटते थे और आज भी', पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend