ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मॉर्डन US-भारत संबंधों के वास्तुकार”: अमेरिका ने की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ

UB India News by UB India News
October 2, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
मॉर्डन US-भारत संबंधों के वास्तुकार”: अमेरिका ने की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका दौरे के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार में भारत और अमेरिका के संबंधों (India-US Relationship) को एक अलग स्तर पर ले जाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि दोनो देशों के रिश्ते चंद्रयान की तरह की तरह चांद पर या उससे भी ऊपर पहुंचेंगे. एस जयशंकर की इस सोच का अमेरिका मुरीद हो गया है. बाइडेन के प्रशासन ने एस जयशंकर की तारीफ की है. अमेरिका-भारत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्होंने एस जयशंकर को दोनों देशों के आधुनिक रिश्तों का वास्तुकार कहा है. भारत के विदेश मंत्री के लिए तारीफ भरे ये शब्द उनके सम्मान में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू द्वारा आयोजित किए गए एक विशेष स्वागत समारोह के दौरान कही गई.

‘एस जयशंकर मॉर्डन US-भारत संबंधों के वास्तुकार’
भारतीय दूतावास में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में एय जयशंकर ने अमेरिकी भारतीयों को संबोधित किया था. इस दौरान कार्यक्रम में बाइडेन प्रशासन के अहम लोग भी शामिल हुए थे. इनमें अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति, राज्य के उप सचिव रिचर्ड वर्मा, राष्ट्रपति बाइडेन की घरेलू नीति सलाहकार नीरा टंडन, व्हाइट हाउस ऑफिस के राष्ट्रीय औषधि नियंत्रण नीति के निदेशक डॉ राहुल गुप्ता और नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सेथुरमन पंचनाथन शामिल हुए थे. इसी कार्यक्रम में बाइडेन प्रशासन ने एस जयशंकर को आधुनिक अमेरिका-भारत संबंधों को नए आयाम तक ले जाने वाला वास्तुकार कहा.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड वर्मा ने मेहनती भारतीय अमेरिकियों की भूमिका पर जोर दिया, जिन्होंने अमेरिका और भारत के रिश्तों को बनाया है. उन्होंने कहा कि यह शताब्दी के बहुत ही अहम रिश्तों में से एक है. उन्होंने पूछा कि क्या सभी इस बात से सहमत हैं? उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमारे बीच मतभेद हों लेकिन दो दोस्त इन साझा मूल्यों के साथ जुड़े हुए हैं. दोनों देश महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग के महान विचारों से जुड़े हुए हैं. यह वास्तविक शक्ति वाली साझेदारी है और आगे भी बनी रहेगी.

पूर्व राजदूत ने की भारत के विदेश मंत्री की तारीफ
पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने आधुनिक अमेरिका और भारत संबंधों के निर्माता के रूप में एस जयशंकर की तारीफ की और उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी कोशिशों से अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंध बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि वह जयशंकर की क्षमताओं को बहुत लंबे समय से जानते हैं. इसीलिए वह यह कह सकते हैं कि आज अमेरिका-भारत के बीच अगर प्रगाढ़ संबंध हैं उनके वास्तुकार जयशंकर ही हैं. उनके बिना दोनों देशों के रिश्ते उतने मजबूत शायद नहीं होते जितने की आज हैं.

वहीं बाइडेन की शीर्ष सलाहकार नीरा टंडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका में खुद की अपनी पहचान बनाई है. राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार के तहत इस समुदाय के सदस्य पूरे प्रशासन में हैं. नीरा टंडन ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की ताकत की वजह से ही हमारे व्यक्ति-से-व्यक्ति और समुदाय-से-समुदाय स्तर पर इतना मजबूत संबंध है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

गांधी जयंती पर PM मोदी इन दो राज्यों को देंगे बड़ी सौगात, करोड़ों की परियोजनाएं राष्ट्र को करेंगे समर्पित

बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी ,पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है

बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी ,पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend