ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपनी डफली… अपना राग से क्षुब्ध नीतीश कुमार, स्टेट लेवल पर टूट की ओर अग्रसर ‘इंडिया’ गठबंधन

UB India News by UB India News
October 2, 2023
in Lokshbha2024, पटना, विपक्ष
0
अभी मंजिल बहुत दूर है …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे दमखम से खड़ी है, लेकिन वह सीट शेयरिंग की हड़बड़ी में है। आप (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि गठबंधन में टिकटों के बंटवारे का काम इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले हो जाना चाहिए। कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस की पिछली वर्किंग कमेटी की बैठक में यह तय हुआ था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही टिकट बंटवारे पर बात हो।

बंगाल में कांग्रेस कर रही टीएमसी की आलोचना
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दल अपने शीर्ष नेताओं के फैसले को कितना कबूल करेंगे, यह भी संदिग्ध है। इसलिए कि दोनों ही ओर से प्रदेश स्तर के नेता इसे आत्मघाती कदम मान रहे हैं। कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी जिस तरह से ममता बनर्जी के खिलाफ बोलते रहे हैं, उससे तो ऐसा लगता है कि टीएमसी और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन से बाहर हैं। इन दिनों बंगाल डेंगू से तबाह है। बंगाल में डेंगू के बढ़ते मामलों पर अधीर ने कहा है कि ये ‘ममता मेड डेंगू’ है। ममता ने बंगाल के लोगों को लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अधीर यहीं नहीं रुकते। वे निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए ममता बनर्जी की स्पेन यात्रा पर भी तंज कसते हैं। कहते हैं कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के साथ कई प्रमोटरों (प्रॉपर्टी डेवलपर) ने भी बंगाल के के धन का दुरुपयोग किया है। निवेश लाने के नाम पर ममता तामझाम के साथ स्पेन गईं। भारी खर्च के बावजूद घूम-फिर कर लौट आईं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

तमिलनाडु-कर्नाटक में पानी पर हो रही तकरार
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार आपस में ही भिड़ गए हैं। तमिलनाडु का पानी कर्नाटक में न आए, इसके लिए कर्नाटक के किसानों ने शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद भी बुलाया था। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि वे इस बारे में कानूनी सलाह लेंगे। अवकाश प्राप्त जजों से मशविरा करेंगे। उधर तमिलनाडु सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है। दोनों विपक्ष शासित राज्य हैं और विपक्षी गठबंधन में शामिल भी हैं।

पंजाब में आप के खिलाफ कांग्रेस उगल रही आग
पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर अलग खटपट शुरू हुई है। दिल्ली की तरह प्रदेश के कांग्रेस नेता तो पहले से ही आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह के गठबंधन के खिलाफ रहे हैं। इस बीच आठ साल पुराने मामले में कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के लोग इसे पंजाब पुलिस की पीड़क कार्रवाई मान रहे हैं। कांग्रेस पंजाब इकाई पहले से ही इस पक्ष में नहीं है कि आम आदमी के साथ कोई तालमेल बने।

बिहार में जेडीयू-आरजेडी के रिश्तों में भी खटास
विपक्षी एकता के सूत्रधार बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नखरे अलग हैं। वैसे तो वे महागठबंधन के नेताओं की बेतुकी बयानबाजी से ही परेशान हैं, लेकिन विपक्षी गठबंधन के प्रति उनका अंदाज भी अब वैसा नहीं दिख रहा, जैसा आरंभ में था। शायद पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से साफ पानी का सनद मिलने के बाद उनका मन भी डोलने लगा है। कयास भी लगने लगे हैं कि वे फिर पुरानी नाव की सवारी कर सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार इसे खारिज करते रहे हैं। इस बीच ठाकुर प्रकरण को लेकर भी आरजेडी और जेडीयू में दूरी बढ़ती जा रही है। जेडीयू के भीतर का घमासान अलग है।

यूपी में सपा से कांग्रेस की नहीं बन रही है बात
यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तो अभी जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय राज्य की कुल 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने 65 सीटों की मांग रख दी है। अजय राय को आपत्ति इस बात से भी है क समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू धर्मग्रंथों को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। वे भड़काऊ बयानबाजी से भी नहीं बाज आ रहे। घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली कामयाबी से अखिलेश इतने उत्साहित हैं कि उन्हें लोकसभा की 65 सीटों से कम पर अड़ गए हैं। हालांकि सीट शेयरिंग की बात अभी तक विपक्षी गठबंधन में शुरू भी नहीं हुई है। यानी सभी अपनी डफली बजा कर अपना अलग-अलग राग अलाप रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
एक फेक सिग्नल और 20 विमान भटक गए रास्ता…

एक फेक सिग्नल और 20 विमान भटक गए रास्ता...

सत्यम् शिवम् सुंदरम्… एक हिंदू कैसा होता है, राहुल गांधी ने दो पन्नों में लिख डाली ‘मन की बात’

सत्यम् शिवम् सुंदरम्... एक हिंदू कैसा होता है, राहुल गांधी ने दो पन्नों में लिख डाली 'मन की बात'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend