ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस देश में सेकुलर गठबंधन पूरी तरह खत्म कर दिया

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
नीतीश अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस देश में सेकुलर गठबंधन पूरी तरह खत्म कर दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HD Deve Gowda) की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) में शामिल हो गई है. हालांकि देवगौड़ा पहले विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनना चाहते थे. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से उनकी दो महीने तक बातचीत भी हुई थी. यहां तक कि नीतीश को PM कैंडिडेट घोषित करने पर भी राजी हो गए थे, लेकिन एक शर्त की वजह से विपक्षी गठबंधन से किनारा कर लिया.

नीतीश के साथ क्या प्लानिंग कर रहे थे?

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

इंडियन एक्सप्रेस को दिये इंटरव्यू में देवगौड़ा ने बताया, ‘मेरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से अक्टूबर-नवंबर 2022 में दो महीने तक बातचीत हुई थी. हम लोग बीजेपी के खिलाफ जनता फेडरल फ्रंट (Janata Federal Front) बनाने की तैयारी कर रहे थे. मैं नीतीश को पीएम कैंडिडेट घोषित करने को भी राजी हो गया था, लेकिन नीतीश कुमार ने एक शर्त रख दी थी’.

नीतीश ने क्या शर्त रख दी थी?

बकौल देवगौड़ा, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) चाहते थे कि मैं अपनी पार्टी का उनके साथ विलय कर दूं, लेकिन मैंने कहा कि अप्रैल-मई 2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में अपनी पार्टी का विलय नहीं कर सकता, लेकिन हर तरीके से सहयोग करूंगा. पर वो राजी नहीं हुए. पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा कहते हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस (Congress) की लोकल यूनिट के कुछ नेताओं ने विपक्षी गठबंधन पर दबाव बनाया और मेरी पार्टी को इस गठबंधन में जगह नहीं मिली. यहां तक कि मुझे पटना की मीटिंग में बुलाया भी नहीं गया.

कांग्रेस का असली चेहरा कुछ और…

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HD Deve Gowda) कहते हैं कि ‘क्या आपको लगता है कि इस उम्र में मुझे ऐसा अपमान सहना चाहिए? नीतीश अभी भी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कांग्रेस ने इस देश में सेकुलर गठबंधन पूरी तरह खत्म कर दिया है. वो लोग प्रगतिशील होने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. कांग्रेस का रिकॉर्ड क्या है, यह सब जानते हैं. मैं बाबरी का जिक्र नहीं करना चाहता हूं. मैं इकलौता नेता था जिसने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पदयात्रा की तारीफ की. लेकिन उन्होंने जवाब देना भी उचित नहीं समझा. वह बड़े नेता हैं, मैं तो छोटा आदमी हूं…

NDA में कैसे आए?

आखिर जेडीएस (JDS), बीजेपी के करीब कैसे आई? NDA गठबंधन में शामिल होने का ऑफर किसने दिया? क्या इसमें प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) का कोई हाथ है? इस सवाल के जवाब में देवगौड़ा कहते हैं, ‘पीएम मोदी से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. वह भी उसी बैकग्राउंड से आते हैं, जिस बैकग्राउंड से मैं आता हूं. उन्होंने मुझे बहुत इज्जत दी. ऐसे वक्त में जब लोग मुझे भूल गए हैं, तब उन्होंने (पीएम मोदी ने) मुझे याद रखा…

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य में शिक्षकों और उच्च शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का मुद्दा...

Next Post
चांद के बाद अब भारत का अगला लक्ष्य सूर्य, एक हफ्ते में लॉन्च होने वाला है मिशन

ISRO ने आदित्य एल-1 को लेकर दी खुशखबरी, बहुत जल्द पहुंचेगा अपनी मंजिल

पूरे बिहार में मानसून फिर एक्टिव, बारिश के आसार: कैमूर, गया, औरंगाबाद, रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट

पूरे बिहार में मानसून फिर एक्टिव, बारिश के आसार: कैमूर, गया, औरंगाबाद, रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend