ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in उत्तरप्रदेश
0
काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपनी संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी राजातालाब में बनाए जा रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। यह क्रिकेट स्टेडियम कई सुविधाओं से लैस रहेगा। लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस स्टेडियम में एक सात 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इस स्टेडियम में पैवेलियम, चार ड्रेसिंग रूप, तीन प्रैक्टिस ग्राउंड समेत कई सुविधाएं रहेंगी। साथ ही इस स्टेडियम को काशी यानी वाराणसी के थीम पर ही तैयार किया जाएगा। इस स्टेडियम की लाइट्स भगवान शिव के त्रिशूल पर आधारित होंगी। साथ स्टेडियम अर्ध चंद्राकार आकार में होगा। इस स्टेडियम का आज पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने वाले हैं।

अटल आवासीय स्कूलों का करेंगे लोकार्पण

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान राज्यभर में बने 16 अटल आवासीय स्कूलों का लोकार्पण भी करेंगे। इसे तैयार करने में सरकार को कुल 1115 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। बता दें कि इन आवासीय स्कूलों में श्रमिकों, अनाथ व कोविड 19 में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के पढ़ने व रहने की उत्तम व्यवस्था की गई है। आवासीय स्कूल में मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक आहार व रहने की भी व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों में सीबीएसई कोर्ट में पढ़ाई कराई जाएगी। यहां बच्चों के लिए लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, स्पोर्ट्स इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3.30 बजे काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी भाग लेंगे।

वाराणसी एयरपोर्ट का होगा विस्तारीकरण

केंद्र सरकार ने वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन पैसों का इस्तेमाल कर वाराणसी एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इस बाबत नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सरकारी आदेश भी जारी किया जा चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर कुल 1018.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बाबत नागरिक उड्डयन निदेशक को कहा गया है कि इस बाबत आवंटित राशी को वाराणसी जिलाधिकारी को जारी किया जाए। इसी के साथ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

महिलाएं PM मोदी का अभिनंदन करेंगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंजारी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन और जनसभा के बाद पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे. इसके बाद वह फिर सड़क मार्ग से संपूर्णानंद जाएंगे. संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए PM मोदी हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और फिर सड़क मार्ग से संपूर्णानंद जाएंगे. इस दौरान सड़कों पर जगह-जगह महिलाएं उनका अभिनंदन करेंगी.

वाराणसी एयरपोर्ट पर आगमन के बाद पीएम मोदी सबसे पहले राजातालाब के गंजारी जाएंगे. वहां देश के पहले आध्यात्मिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखने के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां वह करीब 1:30 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर पीएम मोदी रुद्राक्ष के कन्वेशन सेंटर जाएंगे. वहां काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान कलाकारों के साथ पीएम मोदी अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों से भी सीधे रूबरू होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

by UB India News
June 17, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने...

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

यूपी चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी का अखिलेश यादव और मायावती को बड़ा ऑफर!

by UB India News
June 15, 2026
0

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए किसी के साथ भी गठबंधन करने...

Next Post
मूसलाधार बारिश से बदली नागपुर की सूरत, सड़क-रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक में भरा पानी

मूसलाधार बारिश से बदली नागपुर की सूरत, सड़क-रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक में भरा पानी

आज देश भर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा ,मथुरा में हुआ हादसा

आज देश भर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा ,मथुरा में हुआ हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend