ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज देश भर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा ,मथुरा में हुआ हादसा

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
आज देश भर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा ,मथुरा में हुआ हादसा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन के बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन को राधा रानी के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी का जन्म हुआ था. इस दिन व्रत रखा जाता है और राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है. साल 2023 में राधाष्टमी का व्रत 23 सितंबर 2023, शनिवार के दिन पड़ेगा. आइये जानते हैं इस खास दिन पर राधा-अष्टमी की व्रत कथा.

Radha Ashtami Vrat Katha (राधा अष्टमी व्रत कथा )
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार जब माता राधा स्वर्ग लोक से कहीं बाहर गई थीं, तभी भगवान श्रीकृष्ण विरजा नाम की सखी के साथ विहार कर रहे थे. जब राधा ने यह सब देखा तो नाराज हो गईं और व‍िरजा का अपमान कर द‍िया. आहत व‍िरजा नदी बनकर बहने लगी. राधा के व्‍यवहार पर श्री कृष्ण के मित्र सुदामा को गुस्सा आ गया और वह राधा से नाराज हो गए.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

सुदामा के इस तरह के व्यवहार को देखकर राधा नाराज हो गईं और उन्होंने सुदामा को दानव रूप में जन्म लेने का श्राप दे दिया. इसके बाद सुदामा ने भी राधा को मनुष्य योनि में जन्म लेने का श्राप दिया. राधा के श्राप की वजह से सुदामा शंखचूड़ नामक दानव बने, बाद में इसका वध भगवान शिव ने किया. वहीं सुदामा के दिए गए श्राप की वजह से राधा जी मनुष्य के रूप में जन्म लेकर पृथ्वी पर आईं और उन्हें भगवान श्री कृष्ण का वियोग सहना पड़ा.

कुछ पौराणिक कथाओं में कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने कृष्ण अवतार में जन्म ल‍िया, ठीक उसी तरह उनकी पत्नी लक्ष्मी जी, राधा के रूप में पृथ्वी पर आई थीं. ब्रह्म वैवर्त पुराण की मानें तो राधाजी, श्रीकृष्ण की सखी थीं और उनका विवाह रापाण नाम के व्यक्ति के साथ सम्पन्न हुआ था.

मथुरा में बड़ा हादसा: राधा अष्टमी पर दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत

राधा जन्मोत्सव पर बरसाना में राधारानी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। वहीं इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बताया गया है कि शनिवार सुबह राधारानी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओ ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 70 वर्षीय श्रद्धालु की सुदामा चौक की सीढ़ियों के पास भीड़ के दबाव में दम घुटने से मौत हो गई। तो वहीं प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह दर्शन को जाने वाली थी अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई।

डॉक्टर के उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। राजमणि की बहन सोभा ने बताया उनको शुगर की बीमारी थी। धर्मशाला से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी रास्ते में राजमणि की जान चली गई। सीएससी प्रभारी मनोज ने बताया कि श्रद्धालु को हॉस्पीटल लाया गया था, जिन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया दो श्रद्धालुओं की बीमारी के चलते मौत हुई है। एक की कटारा पार्क और दूसरी धर्मशाला में, दोनो के शवों को पीएम के लिए मथुरा भेजा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
आखिरी समय में छोड़े जाने वाले विधायी हथगोलों को छिपा रही सरकार ; कांग्रेस

2024 में सरकार बदलने पर नए संसद भवन के इस्तेमाल का ढूंढा जाएगा बेहतर तरीका':कांग्रेस

मोदी सरकार ने कनाडा के नागरिकों पर भारत में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, तत्काल प्रभाव से निलंबित की वीजा सेवा

कनाडा के प्रधानमंत्री के ताजा आरोप से और गहराया भारत के साथ कूटनीतिक विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend