ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

UB India News by UB India News
June 17, 2026
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ब्राह्मण कार्ड चला है। आज मिशन-2027 का रोडमैप करने के लिए अखिलेश यादव ने ब्राह्मण नेताओं की मीटिंग बुलाई है।

इस मीटिंग में विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसदों को बुलाया है। आगामी चुनाव को देखते हुए इनके साथ ब्राह्मण वोटरों को साधने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी संगठनात्मक मजबूती और ब्राह्मणों की पार्टी में भागीदारी पर भी चर्चा की जाएगी। समाजवादी पार्टी की ब्राह्मण नेताओं के साथ आज होने वाली बैठक को यूपी  2027 के चुनाव को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। जिसमें सपा ब्राह्मण वोटरों को पार्टी के साथ लाने की रणनीति तैयार कर सकती है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

सपा की ब्राह्मण वोटरों पर नजर

भारतीय जनता पार्टी से ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी खबरें काफी सुर्खियों में रही हैं। इसके बाद से ही सपा लगातार इन वोटरों को अपने साथ लाने की क़वायद में जुटी है और ख़ुद को उनका सबसे बड़ा हिमायती दिखाना चाहती है…इसीलिए अखिलेश यादव ब्राह्मण नेताओं के साथ मंथन करने वाले हैं।

मायावती की ओबीसी वोटर्स पर नजर

वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अन्य पिछड़ा वर्गों (OBC) का समर्थन जुटाने की कोशिश करें। बताया जा रहा है कि लखनऊ में पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ मीटिंग में मायावती ने याद दिलाया कि कैसे 2007 में OBC के समर्थन से BSP ने अपने दम पर सत्ता हासिल की थी, और उनसे कहा कि वे 2027 के चुनावों में भी ऐसा ही नतीजा दोहराने के लिए काम करें।

100 सीटों पर ब्राह्मण वोटर्स का असर

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10-12 फीसदी ब्राह्मण वोटर हैं। 100 सीटों पर ब्राह्मण वोटर्स का सीधा असर है। 12 जिलों में ब्राह्मण किसी भी प्रत्याशी की जीत हार के लिए निर्णायक साबित होते हैं. यही वजह है कि सपा ब्राह्मणों को साथ लाना चाहती है….सपा मुखिया लगातार पीडीए के ‘ए’ को अगड़े शब्द से भी परिभाषित करते हैं….. यहीं नहीं शंकराचार्य विवाद में भी उन्होंने खुलकर उनका समर्थन किया..सपा अब केवल अपने पारंपरिक मुस्लिम-यादव समीकरण तक सीमित नहीं रहना चाहती…बीजेपी को 2027 में कड़ी चुनौती देने के लिए अगड़ी जातियों.. खासकर ब्राह्मणों को अपने पाले में लाना बेहद जरूरी माना जा रहा है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
क्यों सवालों के घेरे में टेलीग्राम……………………

क्यों सवालों के घेरे में टेलीग्राम........................

शिवसेना के इतिहास में बगावत का DNA!

शिवसेना के इतिहास में बगावत का DNA!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend