ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

UB India News by UB India News
July 4, 2026
in BREAK, Breaking News, अध्यात्म, उत्तरप्रदेश
0
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में आयोजित होगी.

जानकारी के मुताबिक राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक होगी. ऐसे में इस बैठक को ट्रस्ट के नेतृत्व, मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक के लिए जारी एजेंडा में सबसे पहला विषय ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों पर विचार रखा गया है.

RELATED POSTS

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

SIT की अंतरिम रिपोर्ट पेश की जाएगी

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना के अनुसार, बैठक में दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना को लेकर गठित विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी. माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर मंदिर की दान व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और जवाबदेही को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.

ऑडिट रिपोर्ट और अन्य वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा

बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा, ऑडिट रिपोर्ट और अन्य वित्तीय प्रस्तावों पर भी चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी. इसके अलावा मंदिर प्रबंधन की भविष्य की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक ढांचे में सुधार और रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए संभावित नामों पर भी विचार होगा. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी निर्णय लिए जा सकेंगे.

इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार ट्रस्ट के दो शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे आधिकारिक एजेंडे का हिस्सा बने हैं. इसके साथ ही चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT की अंतरिम रिपोर्ट पर भी ट्रस्ट विस्तार से चर्चा करेगा. ऐसे में बैठक के फैसले मंदिर की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और ट्रस्ट के भविष्य की दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं.

कौन करेगा बैठक की अध्यक्षता

हालांकि बैठक से पहले एक नया सवाल भी खड़ा हो गया है. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को करनी है, लेकिन वह इन दिनों लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. अगर स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो पाते हैं तो बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इसे लेकर ट्रस्ट की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

इस बीच बैठक सूचना को लेकर भी चर्चा है. सूचना पत्र में कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि का नाम तो अंकित है, लेकिन उस पर हस्ताक्षर या डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हैं. पत्र में केवल इतना उल्लेख किया गया है कि इसे अध्यक्ष की अनुमति से जारी किया गया है. इससे पहले महासचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे से संबंधित पत्र भी बिना हस्ताक्षर के जारी होने पर सवाल उठे थे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

Next Post
विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend