ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मूसलाधार बारिश से बदली नागपुर की सूरत, सड़क-रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक में भरा पानी

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
मूसलाधार बारिश से बदली नागपुर की सूरत, सड़क-रेलवे स्टेशन से लेकर घर तक में भरा पानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नागपुर में शुक्रवार रात आसमान से आफत बरसी। दरअसल शुक्रवार रात से ही रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और हालात ये हैं कि लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती के साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। भारी बारिश से नागपुर की कई सड़कें दरिया में तब्दील हो गईं और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित जगह ले जाना पड़ा।

नागपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने नागपुर में हुई बारिश 106 एमएम दर्ज की है। अचानक रात को हुई बारिश से हर जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने आज यानी शनिवार को स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

अंबाझरी इलाके में भेजी गई NDRF की टीम

नागपुर के मोर भवन बस डिपो में बसें डूब गई हैं। बचाव कार्य नागपुर महानगरपालिका की ओर से किया जा रहा है। नागपुर गोरेवाडा तालाब के दो गेट खोल दिए गए हैं। अंबाझरी लेक ओवरफ्लो हो रहा है। साथ ही वहां की सुरक्षा दीवार टूटकर गिर गई है। इसके साथ ही नागपुर रेलवे स्टेशन में भी पानी भर गया है। NDRF की एक टीम अंबाझरी इलाके में भेजी गई। अंबाझरी झील ओवरफ्लो की वजह से वर्मा लेआउट में पानी का जलभराव हो गया है।

बारिश को लेकर डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, “नागपुर में कल रात हुई भारी बारिश की वजह से अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो गई है और कुछ इलाकों में पानी घुस गया है। कलेक्टर ने मुझे बताया कि केवल 4 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। नागपुर कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं और तुरंत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि निचले इलाकों में फंसे नागरिकों की सबसे पहले मदद की जाए। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की एक टीम और एसडीआरएफ (SDRF) की दो टीमें तैनात की गई हैं। हम लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात
डिप्टी सीएम ने नागपुर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और पुलिस आयुक्त को कुछ जगहों पर फंसे लोगों को तुरंत बचाने का निर्देश दिया है। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात कर दिया गया है। भारी बारिश से नागपुर के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी भर गया है। अंबाझरी झील इलाके में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने अंबाझरी इलाके से छह लोगों को सुरक्षित बचाया है। अभी भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। नागपुर के रामदासपेठ इलाके में भी भारी बारिश से बाढ़े के हालात हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
आज देश भर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा ,मथुरा में हुआ हादसा

आज देश भर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा ,मथुरा में हुआ हादसा

आखिरी समय में छोड़े जाने वाले विधायी हथगोलों को छिपा रही सरकार ; कांग्रेस

2024 में सरकार बदलने पर नए संसद भवन के इस्तेमाल का ढूंढा जाएगा बेहतर तरीका':कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend