ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, पत्रकारों के लिए कही ये बड़ी बात

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
सीएम नीतीश ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, पत्रकारों के लिए कही ये बड़ी बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर में मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का आनावरण कर उद्घाटन किया. विद्यालय प्रबंधन की तरफ से सीएम को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया. उद्घाटन के अवसर पर मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के चौथे तल पर बने सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने सीएम को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया. कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने भी संबोधित किया. बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्तिकेय धनजी ने सीएम को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने अमित शाह के बिहार दौरे पर भी तंज कसा है.

Image

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

स्कूल के बारे में सीएम ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं. यहां पहले से ही बालिका उच्च विद्यालय संचालित हो रहा था. हमने कहा कि इस विद्यालय का विस्तार करें और इसे बेहतर ढंग से बनाएं. इसके लिए बख्तियारपुर थाना के एक हिस्से की जमीन ली गई और इस विद्यालय भवन का निर्माण ठीक ढंग से किया गया. उन्होंने कहा कि पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती जी यहां उपस्थित हैं. इन्होंने ही मेरी धर्मपत्नी के नाम पर इस विद्यालय का नामकरण कराया. मुझे यह बात मालूम नहीं थी, बाद में हमें पता चला. पहले हम यह जानते तो नामकरण नहीं कराते. कई बार हम आकर यहां देखे भी हैं. इस विद्यालय के बगल में बख्तियारपुर थाना का भवन है. हम चाहते हैं कि वह भी जल्दी बेहतर हो जाए. बचपन में हम यहां के थाना परिसर में जाया करते थे. अब उसका एक हिस्सा इस विद्यालय में शामिल हो गया है.

Image

सीएम ने इस बात पर जताई खुशी 

इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि इस विद्यालय 2014 छात्राएं नामांकित हैं. यह बड़ी खुशी की बात है. आप सभी शिक्षकगण इन्हें ठीक ढंग से पढाइये . यहां शिक्षकों की कमी है तो हमलोग जरूरत के हिसाब से यहां पर्याप्त संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनुशंसा शीघ्र करा देंगे. पहले लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाए जाते थे. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि अब हमलोग लड़के और लड़कियों को एक ही जगह पढ़ा रहे हैं . इस विद्यालय भवन के बन जाने से लड़कियां काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस बहुत जरूरी है. इसको ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय का नियमित रूप से मेंटेनेंस होना चाहिए.

Image

शिक्षार्थियों को सीएम का ‘मंत्र’, कहा-‘खूब मन लगाकर पढ़िए…’

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि शौचालय और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से हो, इस पर भी विशेष ध्यान दें ताकि यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों और छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. छात्राओं से आह्वान करते हुए सीएम ने कहा कि आप सभी खूब मन लगाकर पढ़िए और आगे बढ़िए. आप सभी शिक्षक एवं छात्राओं को मैं अपनी तरफ से पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

Image

सीएम ने आस-पास के क्षेत्रों का किया मुआयना

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सीएम ने मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं बख्तियारपुर थाना परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों का मुआयना किया. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना भवन में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो, इसका ख्याल रखें. इस विद्यालय भवन के ऊपर पर्याप्त संख्या में सोलर प्लेट लगवाएं जिससे विद्यालय में आवश्यकता अनुरुप बिजली की आपूर्ति हो सके. इससे काफी सहूलियत होगी.

Image

इस मौके पर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इर्शादुल्ला, सीएम के अग्रज सतीश कुमार, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सीएम के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सीएम के सचिव  अनुपम कुमार, ए०डी०जी० विधि व्यवस्था संजय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, आई०जी० पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्तिकेय धनजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित थीं.

Image

अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कसा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि हम उनलोगों की किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं. उनको कोई ज्ञान नहीं है. बिहार में कितना ज्यादा विकास हुआ है. बिहार में कितना काम हो रहा है इसकी कोई जानकारी उनलोगों को है? उनलोगों को देश की भी कोई जानकारी नहीं है. उनलोगों का कोई वैल्यू नहीं है. केवल उल्टा सीधा बोलना है. आज कल वे लोग परेशान हैं, घबराहट में हैं क्योंकि हम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं.

Image

पत्रकारों का हम करते हैं सम्मान

सीएम ने आगे कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा पत्रकारों पर पाबंदी लगा दी गई है, इस सवाल पर सीएम ने कहा कि यह हमको नहीं पता है . यह राजीव रंजन जी बताएंगे. हम तो शुरू से पत्रकारों के पक्ष में रहे हैं. पत्रकारों को आजादी मिल जाएगी तो जो उन्हें जो सच दिखेगा, अच्छा लगेगा वे अपने-अपने ढंग से लिखेंगे . पत्रकारों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है. सबको अपना अधिकार है. हम किसी पत्रकार के खिलाफ नहीं हैं. केंद्र में जो लोग हैं वही लोग ये सब गड़बड़ी करते हैं. हम तो आपलोगों की इज्जत करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
बीजेपी ऑफिस में पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम , नीतीश ने जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

बीजेपी ऑफिस में पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम , नीतीश ने जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

नई शिक्षा नीति प्राथमिक स्तर पर भी हो लागू

नई शिक्षा नीति प्राथमिक स्तर पर भी हो लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend