ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘इंडिया’ गठबंधन को दुश्मनों की क्या जरूरत जब दोस्त ही ऐसे हों!

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
‘इंडिया’ गठबंधन को दुश्मनों की क्या जरूरत जब दोस्त ही ऐसे हों!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर रामचिरत मानस और इसके रचनाकार तुलसी दास के प्रति लगातार हमलावर रहे हैं। कभी इसे नफरती ग्रंथ बताते हैं तो अब उनकी नजर में रामचिरत मानस सबसे खतरनाक जहर पोटैशियम सायनाइड के समान है। लालू यादव के परिवार के करीबी और स्वजातीय चंद्रशेखर का रामचिरत मानस के प्रति इतनी नफरत तब है, जब उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदिर-मंदिर दौड़ लगा रहे हैं। मुंबई में सिद्धि विनायक तो ससुराली इलाके के थावे भवानी के दरबार में लालू हाजिरी लगाते हैं। बाबा हरिहर नाथ के मंदिर में मत्था नवाते हैं तो बाबाधाम देवघर में पूजा करते हैं।

सनातन के प्रति I.N.D.I.A के नेताओं का हल्ला बोल
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे खत्म ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। इसका विरोध करने के बजाय खत्म कर देना ही श्रेयस्कर है। डीएमके नेता ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना वायरस से की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने भी उदयनिधि के अंदाज में ही बयान दिया, पर उन्होंने सनातन शब्द का कहीं जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म, जो बराबरी को बढ़ावा नहीं देता और मानव को सम्मान से वंचित करता है, वह धर्म नहीं है।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

TMC, AAP और JDU का विवाद से इत्तेफाक नहीं
यह अलग बात है कि सनातन पर जहां दक्षिण भारतीय भाजपा विरोधी नेता सनातन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, वहीं अपवादों को छोड़ कर उत्तर भारत के नेता इससे इत्तेफाक नहीं रखते। टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने तो पहले ही स्थिति साफ कर दी थी। उन्होंने स्टालिन के बयान से असहमति जता दी थी। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल तो सनातन मसले पर भले कोई टिप्पणी न कर रहे हों, लेकिन वे तो समय-समय पर हनुमान भक्ति दिखाते रहते हैं। आरजेडी के नेता और बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव भी मानते हैं कि किसी एक धर्म के बारे में टिप्पणी उचित नहीं। भारतीय संविधान में सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव दर्शाया गया है तो किसी धर्म पर प्रतिकूल टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

रामचरित मानस पर चंद्रशेखर का विवादित बयान
बिहार के शिक्षा मंत्री वैसे तो अक्सर रामचिरत मानस पर विवादित टिप्पणी करने के लिए अब मशहूर हो गए हैं, पर उनकी ताजा टिप्पणी ने फिर हवा दे दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रामचरित मानस में कुछ ऐसे कंटेंट हैं, जो पोटैशियम सायनाइड के समान हैं। जब तक इसमें पोटैशियम सायनाइड रहेगा, तब तक उनका विरोध भी जारी रहेगा। चंद्रशेखर ने रामचिरत मानस की एक चौपाई का जिक्र भी किया- ‘पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीना’। रामचरित मानस की ऐसी ही कुछ चौपाइयों को लेकर चंद्रशेखर अक्सर बोलते हैं।

चंद्रशेखर को I.N.D.I.A में शामिल दलों का साथ नहीं
चुनावी मौसम में I.N.D.I.A में शामिल कई दलों के नेता ऐसे बयानों को खारिज करते हैं। उन्हें भय है कि गैर भाजपा नेताओं के ऐसे बयान चुनावी माहौल को बिगाड़ सकते हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस तरह के बयान के लिए चंद्रशेखर की आलोचना की है। महागठबंधन में सहयोगी जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जिनको रामचरितमानस में पोटैशियम सायनाइड दिखता है, वे अपनी विचारधारा अपने तक ही सीमित रखें। अपनी विचारधारा पार्टी या गठबंधन पर न थोपें। जेडीयू सभी धर्मों और उनके धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करता है। चंद्रशेखर मीडिया में चर्चित बने रहने के लिए इस तरह का बयान देते रहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
खालिस्तान मुद्दे पर भारत-कनाडा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत टली ,भारत ने कहा- कार्रवाई होने तक बात आगे नहीं बढ़ेगी

खालिस्तान मुद्दे पर भारत-कनाडा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत टली ,भारत ने कहा- कार्रवाई होने तक बात आगे नहीं बढ़ेगी

चीन के रक्षा मंत्री कहां लापता हुए? अरेस्‍ट या जिनपिंग के गुस्‍से का शिकार

चीन के रक्षा मंत्री कहां लापता हुए? अरेस्‍ट या जिनपिंग के गुस्‍से का शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend