ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन के रक्षा मंत्री कहां लापता हुए? अरेस्‍ट या जिनपिंग के गुस्‍से का शिकार

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन के रक्षा मंत्री कहां लापता हुए? अरेस्‍ट या जिनपिंग के गुस्‍से का शिकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू को लेकर दुनियाभर में अटकलों का बाजार गरम है। दरअसल, चीनी रक्षामंत्री पिछले दो सप्‍ताह से ज्‍यादा समय से लापता हैं और उनको लेकर ड्रैगन ने चुप्‍पी साध रखी है। चीन के व‍िदेश मंत्रालय ने भी शुक्रवार को ली शांगफू को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चीनी रक्षा मंत्री को पद से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामले को लेकर जांच चल रही है। चीनी सेना में हथियार आपूर्ति व‍िभाग की कमान संभाल चुके ली शांगफू को हाल ही में प्रमोशन देकर चीन का रक्षा मंत्री बनाया गया था।

इससे पहले चीन के राष्‍ट्रति के आदेश पर व‍िदेश मंत्री को भी पिछले दिनों हटा दिया गया था। चीनी व‍िदेश मंत्री भी कई दिनों तक लापता रहे थे। फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका सरकार का मानना है कि ली के खिलाफ जांच चल रही है। वॉल स्‍ट्रीट जनरल अखबार ने भी बताया कि मंत्री ली को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। दोनों ने यह नहीं बताया कि ली शांगफू के खिलाफ किस चीज के लिए जांच चल रही है। चीनी की व‍िदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता माओ निंग से जब शुक्रवार को इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ‘मैं हालात से वाकिफ नहीं हूं।’

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

शी जिनपिंग के ऐक्‍शन का शिकार हुए चीनी रक्षामंत्री!
इससे पहले चीन के व‍िदेश मंत्री रहे किन गांग को जुलाई महीने में चीन के व‍िदेश मंत्री पद से अचानक से हटा दिया गया था। किन मात्र 7 महीने तक ही चीन के व‍िदेश मंत्री रहे। चीन सरकार और सेना की वेबसाइट पर अभी भी ली शांगफू को चीन का रक्षा मंत्री बताया जा रहा है। ली ऐसे समय पर गायब हुए हैं जब चीन की सेना पीएलए में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग एक बड़ा सफाई अभियान चला रहे हैं। पीएलए के रॉकेट फोर्स के दो शीर्ष जनरलों को उनके पद से हटा दिया गया है। रॉकेट फोर्स के पास ही चीन के परमाणु बमों और मिसाइलों की कमान है।

अमेरिका के जापान में राजदूत ने भी चीन के रक्षामंत्री के गायब होने पर सवाल उठाए थे। इतने शीर्ष मंत्रियों के लगातार गायब होने से चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग के प्रशासन के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। वह भी तब जब जिनपिंग लगातार सत्‍ता को अपने अंदर केंद्र‍ित कर रहे हैं और पार्टी के अंदर अनुशासन लागू करने पर जोर दे रहे हैं। व‍िशेषज्ञों के मुताबिक रक्षा मंत्री और व‍िदेश मंत्री के गायब होने से चीन के आत्‍मव‍िश्‍वास में संकट पैदा कर रहा है। यह दर्शाता है कि चीन में निर्णय निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी

ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी

कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच

कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend