ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खालिस्तान मुद्दे पर भारत-कनाडा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत टली ,भारत ने कहा- कार्रवाई होने तक बात आगे नहीं बढ़ेगी

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
खालिस्तान मुद्दे पर भारत-कनाडा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत टली ,भारत ने कहा- कार्रवाई होने तक बात आगे नहीं बढ़ेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

G20 समिट के दौरान 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो के साथ बातचीत में वहां चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताई थी। इसके 6 दिन बाद कनाडा ने भारत के साथ फ्री ट्रेड डील बातचीत टाल दी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की ट्रे़ड मिनिस्ट्री की प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई।

इधर, भारत के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़ी चर्चा तभी होगी जब दूसरे मुद्दों पर हल निकलेगा। उन्होंने कहा- कनाडा में कुछ ऐसी राजनीतिक गतिविधियां हो रही थीं, जिन पर भारत ने आपत्ति जताई थी। जब तक इनका हल नहीं निकलता, तब तक कनाडा से ट्रे़ड एग्रीमेंट संबंधी बातचीत रोक दी गई है।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

भारत-कनाडा के बीच अब तक 6 राउंड की बातचीत हुई
कनाडा के साथ 10 साल से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चर्चा जारी है। 2022 में इससे जुड़ी बातचीत को फिर लॉन्च किया गया था। भारत अब तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर कनाडा के साथ कम से कम 6 राउंड की बातचीत कर चुका है।

G20 समिट के बाद PM मोदी से बातचीत करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो।
G20 समिट के बाद PM मोदी से बातचीत करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो।

G20 के बाद कनाडा में भी ट्रूडो की आलोचना
G20 समिट के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 2 दिन दिल्ली में फंसे रहे थे। इससे पहले PM मोदी ने उनसे सिर्फ एक अनौपचारिक मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने ट्रू़डो से खालिस्तानियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

इस बैठक के बाद खालिस्तान के मुद्दे पर ट्रूडो ने कहा था- बीते कुछ सालों में मेरी PM मोदी से इस मुद्दे पर बात हुई है। हम हमेशा से अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करते हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है।

ट्रूडो ने कहा था- इसके साथ ही हम हिंसा का विरोध करते हैं और किसी भी तरह की नफरत की भावना को दूर करेंगे। ये ध्यान रखना चाहिए कि कुछ लोगों के एक्शन पूरे कनाडा की सोच को नहीं दर्शाते हैं। हम कानून की इज्जत करते हैं।

समिट के दौरान अलग-थलग दिखाई दिए थे ट्रूडो
इसे लेकर कनाडा की विपक्षी पार्टियों ने भी ट्रूडो की काफी आलोचना की थी। दरअसल, ट्रूडो पूरे G20 समिट के दौरान अलग-थलग दिखाई दिए थे। वो राष्ट्रपति मुर्मू की तरफ से दिए गए G2O समिट के डिनर कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे।

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का प्लेन खराब होने के बाद 36 घंटे बाद सुधारा जा सका था।
कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का प्लेन खराब होने के बाद 36 घंटे बाद सुधारा जा सका था।

समिट के बाद ट्रूडो को 10 सितंबर की शाम भारत से रवाना होना था, लेकिन उनका प्लेन खराब हो गया। इस पर भारत ने उन्हें अपने IAF वन प्लेन की सेवा लेने की पेशकश की थी लेकिन कनाडा ने इनकार कर दिया था। 36 घंटे बाद ट्रूडो का प्लेन ठीक हुआ था, तब वो वापस अपने देश लौट पाए थे।

कनाडाई PM का एयरक्राफ्ट 36 साल पुराना
ट्रूडो जिस एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं वो 36 साल पुराना है। इसमें पहले भी तकनीकी समस्याएं आई हैं। अक्टूबर 2016 में ट्रू़डो के एयरक्राफ्ट ने बेल्जियम के लिए उड़ान भरी थी, तकनीकी खराबी की वजह से उसे बीच में ही वापस लौटना पड़ा था। 2019 में जब ट्रूडो नाटो के समिट में शामिल होने यूरोप गए तब भी उनके एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई थी।

भारत-कनाडा एफटीए रुका

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक मसलों पर दोनों देशों के बीच एक संकल्प के बाद ही भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते परस बातचीत बहाल हो सकेगी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘कनाडा में कुछ राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं, जिसे लेकर भारत ने आपत्ति उठाई है। भारत ने कनाडा की राजनीतिक घटनाओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है और इसलिए फिलहाल जबतक ये राजनीतिक मसले हल नहीं हो जाते हैं, हमने बातचीत रोक दी है।’

अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक मसलों के हल होने के बाद बातचीत बहाल होगी, यह अभी सिर्फ रोकी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समक्ष कनाडा में चल रही भारत विरोधी चरमपंथी गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंता जताई थी, उसके बाद यह फैसला आया है।

भारत के राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भारतीय समुदाय के लोगों को धमकाने से संबंधित मामलों को लेकर मोदी ने चिंता जताई थी। भारत और कनाडा ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के नए अवसर के लिए मार्च 2022 में समग्र व्यापार समझौते पर नए सिरे से बातचीत शुरू की थी। यह भी फैसला किया गया था कि शुरुआती प्रगति व्यापार समझौता (ईपीटीए) इसका पहला कदम होगा और उसके बाद समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की ओर कदम बढ़ेंगे।

भारत का उद्योग टेक्सटाइल और चमड़े के उत्पादों के लिए शुल्क मुक्त पहुंच के साथ पेशेवरों के लिए आसान वीजा मानक चाहता है। वहीं कनाडा की रुचि डेयरी और कृषि उत्पादों को लेकर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
चीन के रक्षा मंत्री कहां लापता हुए? अरेस्‍ट या जिनपिंग के गुस्‍से का शिकार

चीन के रक्षा मंत्री कहां लापता हुए? अरेस्‍ट या जिनपिंग के गुस्‍से का शिकार

ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी

ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend