राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के नव सौन्दर्यीकृत व्हीलर अधिषद् भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान अतुलनीय होता है। वे हमारे आदर्श हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। शिक्षक ही विद्यार्थियों को सुसंस्कृत और अनुशासित बनाते हैं। राज्यपाल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ एस॰ राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक शिक्षक ही नहीं बल्कि उच्च कोटि के विचारक एवं हमारे मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने तत्कालीन समय की मांग को समझकर हमारे ऋषियों के अनुपम अवदानों का जागरण किया। देश के विकास के लिए डॉ॰ राधाकृष्णन का वैचारिक योगदान अविस्मरणीय है।
शिक्षकों का योगदान अतुलनीय होता है। वे हमारे आदर्श हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। ये बातें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित पटना विश्वविद्यालय के नव सौन्दर्यीकृत व्हीलर सीनेट हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक से लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति तक सभी हमारे शिक्षक हैं। हमें उन्हें उच्च दर्जा देना चाहिए। शिक्षक ही विद्यार्थियों को सुसंस्त बनाते हैं और इससे वे अनुशासित बनते हैं। संस्कार देने का केन्द्र विद्यालय‚ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय होते हैं। राज्यपाल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एस राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं बल्कि उच्च कोटि के विचारक एवं हमारे मार्गदर्शक भी थे। तत्कालीन समय की मांग को समझकर हमारे ऋषियों के अनुपम अवदानों का जागरण किया। देश के विकास के लिए डॉ राधाकृष्णन का वैचारिक योगदान अविस्मरणीय है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षकों की संख्या को भी आवश्यक बताया। उन्होंने राज्य में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा से जुडे सरकार के सभी प्राधिकारों को आपस में समन्वय बनाकर काम करना होगा। राज्यपाल ने पटना विश्वविद्यालय की पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। उन्होंने उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों‚ शिक्षिकाओं एवं कर्मियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे॥।