ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिस समय देश में सात विश्वविद्यालय थे‚ उनमे से एक पटना विश्वविद्यालय है ….

UB India News by UB India News
September 6, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
जिस समय देश में सात विश्वविद्यालय थे‚ उनमे से एक पटना विश्वविद्यालय है ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग उठायी। शिक्षक दिवस पर मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समय देश में सात विश्वविद्यालय थे‚ उस समय पटना विश्वविद्यालय उनमें से एक था।

उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की हमारी मांग शुरू से है। पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में जब प्रधानमंत्री वर्ष २०१७ में आये थे‚ तो उनसे भी पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने का आग्रह हमने किया था‚ मगर उन्होंने स्वीकार नहीं किया। पटना विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए जो कुछ भी संभव होगा‚ हमलोग उसके लिए काम करते रहेंगे। देश का सातवां विश्वविद्यालय होने का गौरव पटना विश्वविद्यालय को प्राप्त है इसलिए इसको भी केंद्रीय स्तर की मान्यता दी जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि राज्यपाल महोदय को चलकर देखना चाहिये कि पटना विश्वविद्यालय में कितना बेहतर काम किया गया है। हमारा उनसे आग्रह है कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिला‚ किन्तु हमारे प्रयास से इंजीनियरिंग कॉलेज को एनआईटी का दर्जा मिल गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों से मैं आग्रह करता हूं कि छात्र–छात्राओं को अच्छे ढंग से पढायें। छात्र–छात्राएं भी बेहतर ढंग से पढाई करें। आपलोग पढने के साथ–साथ खेल–कूद में भी रुचि लें। आपस में सभी छात्र–छात्राएं प्रेम और भाईचारे के साथ रहें। हमने गंगा किनारे भी घूमने लायक बना दिया है। पढने लिखने के बाद गंगा किनारे भी घूमें। जब तक हम जीवित हैं हमारा लगाव पटना विश्वविद्यालय से बना रहेगा।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

इससे पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नव सौंदर्यीत व्हीलर सीनेट हॉल का शिलाप^ अनावरण कर लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में और मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका रिफ्लेक्शन का विमोचन किया। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने राज्यपाल राजेंद्र विवनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र‚ पौधा‚ एवं पीएसएलवी का सांकेतिक स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उनके अधिकार घटाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। आर्लेकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां एक समारोह में इस आशय की टिप्पणी की जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। राज्यपाल ने पूछा‚ ‘मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले मुझसे एक कुलपति को सेवा विस्तार देने पर विचार करने का अनुरोध किया था। मेरा भी मानना है कि वह इसके हकदार हैं‚ लेकिन अगर शिक्षा विभाग टकराव का रुख अपनाएगा तो चीजें कैसे सुचारू रूप से चल सकती हैं।’

यह टिप्पणी पिछले महीने एक कुलपति का वेतन रोकने के विभाग के आदेश पर राजभवन द्वारा कड़़ी आपत्ति जताने की पृष्ठभूमि में आई है। इन कुलपति के विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया था और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इसे असंतोषजनक पाया था। राज्यपाल ने आईएएस अधिकारी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का नाम लिए बिना कहा‚ ‘शिक्षा विभाग के एक सचिव हमसे पूछते हैं कि आपकी ‘औकात’ क्या है। मुझे आश्चर्य है कि किसके कहने पर उनमें ऐसा करने का दुस्साहस आया।’ शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच का विवाद हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में रहा था और मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद ही स्थिति संभली थी। आर्लेकर ने अपने भाषण में नीतीश के सौहार्दपूर्ण रवैये की सराहना करते हुए कहा‚ ‘मुख्यमंत्री और मेरे बीच कोई तनाव नहीं है। हम दोनों एक साथ बैठकर बात कर सकते हैं और सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।’ पटना विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा‚ ‘यह चिंता का कारण नहीं है। अलग–अलग राय हो सकती हैं। लेकिन हमें समन्वय के लिए प्रयास करना चाहिए और संघर्ष से बचना चाहिए।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मथुरा समेत देशभर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी

मथुरा समेत देशभर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी

हमें जी20 को दुनिया के अंतिम छोर तक ले जाना है, किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है

हमें जी20 को दुनिया के अंतिम छोर तक ले जाना है, किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend