ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता: जदयू

UB India News by UB India News
August 31, 2023
in जदयू, पटना
0
नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता: जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

I.N.D.I.A में PM कौन? जदयू के लिए नीतीश कुमार सबसे योग्य, राष्ट्रपति पद से भी जोड़ा मुख्यमंत्री का नाम
आईएनडीआई की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर में रवाना होंगे। इससे पहले मुंबई में इस बैठक को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इधर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में महागठबंधन से जुड़े सबसे अहम सवाल का जवाब निकलकर सामने आ जाएगा। यह सवाल है I.N.D.I.A में PM कौन बनेगा?

आईएनडीआईए की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। यह प्रश्न है- आईएनडीआईए में प्रधानमंत्री कौन बनेगा? बहरहाल, इससे इतर बयानबाजी भी तेज है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

हर दल ने इसे लेकर अपने-अपने दावे किए हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल होने के लिए आज रवाना होंगे। इधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी आज ही मुंबई पहुंचेंगे।

आज दोपहर 2 बजे मुंबई जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
आईएनडीआईए की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को मुंबई जाएंगे। वे दोपहर 2 बजे सेवा विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा भी जाएंगे।

नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता: जदयू
इससे पहले जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग तो नहीं की, लेकिन यह कहकर उनकी दावेदारी को आगे कर दिया है कि वे इस पद के लिए सक्षम हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी एवं राज्यसभा सदस्य बशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं।

त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री ही क्यों, नीतीश राष्ट्रपति पद के भी योग्य हैं। सिंह ने कहा कि अनुभव, क्षमता, विवेक और बुद्धि के मामले में नीतीश इस पद के लिए उपयुक्त राजनेता हैं।

उन्हें गठबंधन की सरकार चलाने का भी लंबा अनुभव है। उनके अनुभवों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

सोनिया-राहुल समेत कई नेता आज पहुंचेंगे
बैठक के लिए फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। गुरुवार को ही उद्धव ठाकरे नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।

तमिलनाडु के सीएम हुए रवाना
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एम.के. स्टालिन मुंबई में विपक्षी गुट इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए चेन्नई से रवाना हो गए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
पैन इंडिया मिशन पर जुटी बीजेपी

PM बनने का सपना देख रहे हैं नीतीश कुमार

नई संसद के उद्घाटन समारोह में विपक्षी पार्टियों का हिस्सा न लेने का फैसला कितना उचित?

नए संसद भवन में 18 से 22 सितंबर के बीच केंद्र सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend