ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए संसद भवन में 18 से 22 सितंबर के बीच केंद्र सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र

UB India News by UB India News
September 1, 2023
in सांसद
0
नई संसद के उद्घाटन समारोह में विपक्षी पार्टियों का हिस्सा न लेने का फैसला कितना उचित?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ऐलान किया कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होगीं। उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान सार्थक चर्चा की उम्मीद है।

सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि संसद का  विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक बुलाया जा रहा है। इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। उन्होंने उन्होंने कहा कि अमृत काल में बुलाए जा रहे इस सत्र के दौरान सार्थक चर्चा की उम्मीद है।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

11 अगस्त को खत्म हुआ था संसद का मानसून सत्र

बता दें कि 11 अगस्त को संसद का मानसून सत्र खत्म हुआ। पूरे मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने संसद के सदनों में मणिपुर के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। लिहाजा संसद के कामकाज में काफी रुकावटें आईं। दरअसल विपक्ष के नेता मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा चाहते थे। लेकिन जिन नियमों का हवाला विपक्ष दे रहा था, सरकार उन नियमों के तहत चर्चा के लिए तैयार नहीं थी। विपक्ष बार-बार प्रधानमंत्री से मणिपुर के मुद्दे पर जवाब की मांग कर रहा था।

इसपर लोकसभा में नेता कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मन मर्जी से ये लोग संसद चला रहे हैं. ऐसी क्या इमरजेंसी है, क्योंकि शीतकालीन सत्र तो होना है. उन्होंने कहा, ”पता नहीं सरकार की क्या मंशा है. हो सकता है कि पीएम मोदी की कोई नई सोच होगी. पुरानी इमारत से नई इमारत में जाना. पूजा पाठ करना. वगैरह-वगैरह…कोई धमाकेदार कुछ करना. अपना अलग-अलग सोच हो सकता है, लेकिन अजीब लगता है.”

अधीर रंजन ने क्या कहा?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”चुनाव के चलते ये सरकार नया-नया कुछ तरीका अपनाएगी. लोगों को गुमराह करने के लिए कोशिश करेंगे. तनाव पैदा करने की कोशिश होगी. आम लोगों की तकलीफ का मुद्दा हटाने के लिए ये हर संभव कोशिश ये लोग करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का हाल खस्ता होने वाला है.”

दरअसल इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव तय है.

क्या दावा किया?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि सरकार ने अडानी पर नए खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है, लेकिन हम जेपीसी को मांग पर कायम रहेंगे.

विशेष सत्र में क्या होगा?
इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि संसद का स्पेशल सेशन 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है. इसमें पांच बैठकें होनी है. अमृत काल के बीच आयोजित होने वाले इस विशेष सत्र के दौरान संसद में सार्थक चर्चा को लेकर वो आशान्वित हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से हो सकता है शुरू, 10 अगस्त तक चल सकता है

संसद के विशेष सत्र को लेकर क्या-क्या अटकलें हैं? विपक्षी नेताओं ने भी जताई है ये आशंका

मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दल, आज होगी महाबैठक

पटना में एकता...बेंगलुरु में नामकरण, मुंबई में तय होगा संयोजक...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend