कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेता अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। अरविंदर इससे पहले 2013-2015 के बीच भी दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। 11 मार्च 2020 से अब तक अनिल चौधरी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
इस बाबत कांग्रेस ने ट्वीट कर जानकारी भी साझा की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि इस बाबत केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षर की गई प्रेस विज्ञप्ति में मल्लिकार्जुन खरगे के इस फैसले को लेकर कहा गया है कि अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के प्रयासों और उनके योगदान की सराहना करती है।
दिल्ली में कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2017 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, करीब एक साल बाद ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी।
Congress President Mallikarjun Kharge has appointed Arvinder Singh Lovely as the president of the Delhi Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/i8seSZ3VJC
— ANI (@ANI) August 31, 2023







