ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मजबूती नहीं मजबूरी का है गठबंधन :बीजेपी का I.N.D.I.A. पर बड़ा हमला

UB India News by UB India News
September 1, 2023
in खास खबर
0
मजबूती नहीं मजबूरी का है गठबंधन :बीजेपी का I.N.D.I.A. पर बड़ा हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज मुंबई में विपक्षी दलों द्वारा मिलकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए I.N.D.I.A. गठबंधन की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो गई है. इसी बीच, बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने विपक्षी गठजोड़ पर बड़ा हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि ये मजबूती नहीं मजबूरी का गठबंधन है. यह सभी नेता पीएम की कुर्सी को डांसिग चेयर बनाना चाहते हैं. यह गठबंधन स्‍वार्थियों से भरा हुआ है. बीजेपी मुख्‍यालय में मीडियो को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा, ‘आप सभी मुंबई में हो रही घमंडी मीटिंग (GM) को जानते हैं. इन सभी पार्टियों ने मिलकर 20 लाख करोड़ के घोटाले किए हैं.’

#WATCH घमंडिया गठबंधन की बैठक आज मुंबई में होने जा रही है। इन पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ उठाना है: विपक्ष की बैठक पर भाजपा नेता संबित पात्रा, दिल्ली pic.twitter.com/I3cV3M9eaf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2023

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

संबित पात्रा ने कहा, ‘ यह मतलबियों का गठबंधन है. उनका एजेंडा भ्रष्‍टाचार कर ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ कमाना है. हम चंद्रयान की तरह हैं. हमारा रोवर पहले से ही विकास के लिए काम कर रहा है. वहीं, कांग्रेस पार्टी का मिसाइल टेक-ऑफ भी नहीं कर पाएगा क्‍योंकि उसमें इंधन नहीं है. कांग्रेस ने अपने मिसाइल को लॉन्‍च करने के लिए सब कुछ किया है लेकिन वो विफल रहे. देश के लोगों को यह अच्‍छे से पता है कि किसका मिसाइल लैंड करेगा और किसका लॉन्‍च भी नहीं हो पाएगा.’
बता दें कि विपक्ष के 26 दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक साथ आए हैं. मुंबई में 31 अगस्‍त और एक सितंबर को INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक हो रही है. माना जा रहा है कि मुंबई बैठक का एजेंडा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सीटों का बंटवारा हो सकता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
बिहार में कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, कोचिंग संस्थान नियमावली 2023 जारी

बिहार में कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, कोचिंग संस्थान नियमावली 2023 जारी

अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात,फ्लोरिडा में आया 100 साल का सबसे भयानक तूफान

अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात,फ्लोरिडा में आया 100 साल का सबसे भयानक तूफान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend