ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, कोचिंग संस्थान नियमावली 2023 जारी

UB India News by UB India News
September 1, 2023
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बिहार में कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, कोचिंग संस्थान नियमावली 2023 जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोचिंग संचालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार में अब कोचिंग का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. शिक्षा विभाग ने बिहार कोचिंग संस्थान नियमावली 2023 जारी कर दिया है. ऐसे में अब बिहार में कोचिंग चलाने वाले लोगों को राज्य सरकार की तमाम नियमों को मानना पड़ेगा. नियम तोड़ने वाले संस्थानों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार अब सरकारी स्कूल के समय में कोचिंग संस्थान संचालित नहीं होंगे. वहीं संस्थान में कोई भी कक्ष का एरिया 300 वर्गफुट से कम नहीं होगा. जानकारी के अनुसार कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 5000 का शुल्क देना होगा. यह रजिस्ट्रेशन 3 साल तक मान्य होगा. रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के लिए डीएम कमिटी गठित करेंगे. बता दें, बिहार में कोचिंग संचालन को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मेल पर सुझाव मांगा
था.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

कोचिंग की कक्षा में हर छात्र को कम-से-कम एक वर्गमीटर स्थान मिले.
लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय जरूरी.
पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा व अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था हो.
सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की सेवा नहीं लेंगे.
सरकारी स्कूल-कॉलेजों के समय को देखते हुए डीएम कोचिंग संस्थानों का समय निर्धारण करेंगे.
छात्र-छात्राओं के शुल्क में भी जिलाधिकारी कटौती कर सकेंगे.
डीएम के निर्देश पर अफसर कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करेंगे.
अनुमंडल स्तर पर भी जांच कमेटी बनेगी.
नियम तोड़ा तो सील की जाएगी संपत्ति

किसी संस्थान को दो बार दंडित किए जाने के बाद प्राधिकार उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है. रजिस्ट्रेशन रद्द होने पर संस्थान अगले दो वर्षों तक नए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा. रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी अगर को​चिंग संस्थान ने पढ़ाना जारी रखा तो जिलाधिकारी उसकी सभी चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने के साथ ही संस्थान के प​रिसर को सील कर सकते हैं.

आमलोग भी शिकायत कर सकेंगे

नियमावली में बताया गया है कि सभी जिलों में जिला पदाधिकारी अनुमंडल स्तर पर जांच समिति का गठन करेंगे। इस समिति के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) होंगे। कोई भी शिकायतकर्ता कोचिंग संस्थानों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है। समिति शिकायत आने के 30 दिनों के अंदर जांच कर जिलाधिकारी को अपनी अनुशंसा करेगी।

किसी संस्थान को दो बार दंडित किए जाने के बाद प्राधिकार उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है। रजिस्ट्रेशन रद्द होने पर संस्थान अगले दो वर्षों तक नए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी अगर को​चिंग संस्थान ने पढ़ाना जारी रखा तो जिलाधिकारी उसकी सभी चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने के साथ ही संस्थान के प​रिसर को सील कर सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात,फ्लोरिडा में आया 100 साल का सबसे भयानक तूफान

अमेरिका के 4 राज्यों में इडालिया चक्रवात,फ्लोरिडा में आया 100 साल का सबसे भयानक तूफान

विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर ने बनाया वीडियो ,चांद की सतह पर डांस करता दिखा प्रज्ञान

विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर ने बनाया वीडियो ,चांद की सतह पर डांस करता दिखा प्रज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend