ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मजबूत होता चीन!

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
मजबूत होता चीन!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीनी बाजार पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित है और यह साम्यवादी देश दुनिया के जिन देशों को सहयोग बढ़ाकर विकसित होने में मदद करने का विश्वास दिलाने में कामयाब रहा है‚ उसमें अल्जीरिया भी शामिल है। इस साल जुलाई में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर अल्जीरिया के राष्ट्रपति टेब्बोन ने चीन की राजकीय यात्रा की। उत्तरी अमेरीका का यह देश चीन की अति महत्वाकांक्षी वन बेल्ट वन परियोजना से जुड़ा हुआ है।

क्षेत्रफल में यह दुनिया का दसवां सबसे बड़ा मुल्क है तथा इसकी सीमाएं उत्तर–पूर्व में ट्यूनीशिया‚ पूर्व में लीबिया‚पश्चिम में मोरक्को‚ दक्षिण–पश्चिम में पश्चिमी सहारा‚ मारिटेनिया और माली‚ दक्षिण–पूर्व में नाइजर और उत्तर में भू–मध्य सागर से लगती हैं। जाहिर है चीन के लिए आर्थिक और रणनीतिक रूप से अल्जीरिया बेहद खास है‚ जिसके ब्रिक्स में आने से चीनी हितों को बड़ी मदद मिलेगी। चीन की नजरें पश्चिमी अमेरीका के फॉस्फेट के भंडार पर है। अल्जीरिया से लगे मोरक्को से अमेरिका और इस्राइल से मजबूत संबंध है। चीन‚ अल्जीरिया के सहारे मध्य पूर्व से लेकर अमेरीका के कई क्षेत्रों में मजबूत होने की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। अल्जीरिया के साथ ही ब्रिक्स के नए सदस्य सऊदी अरब‚ ईरान‚ संयुक्त अरब अमीरात‚ अर्जंटीना‚ इथियोपिया और मिस्र होंगे। इन नए देशों के साथ चीन के मजबूत कूटनीतिक रिश्ते हैं।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

यह चीन के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से न केवल बेहद महत्वपूर्ण है‚ बल्कि दुनिया के एक बड़े आर्थिक मंच पर ड्रैगन के कब्जा जमाने के संकेत भी है। दक्षिण अमेरिकी देश अर्जंटीना भी चीन का बड़ा साझेदार है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील दूसरा विशालतम देश है। यहां सीसा‚ जस्ता‚ टंगस्टन‚ मैंगनीज‚ लोहा और बेरीलियम के भंडार है। अभी तक अर्जंटीना का व्यापार अमेरिका‚ ब्रिटेन‚ जर्मनी‚ नीदरलैंड‚ इटली तथा फ़्रांस से होता है‚ लेकिन दूसरा तथ्य यह भी है कि चीन की मुद्रा युआन लातिन अमेरिका की अर्थव्यवस्था में धीरे–धीरे अपनी जगह बना रही है तथा चीन अपनी मुद्रा युआन को अमेरीकी डॉलर के विकल्प के तौर पर प्रमोट कर रहा है। अर्जंटीना सरकार ने इस साल अप्रैल में लगातार घट रहे अपने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा भंडार को देखते हुए चीन के साथ हो रहे अपने व्यापार में वो भुगतान डॉलर में नहीं बल्कि चीनी मुद्रा में करने का ऐलान किया था। ब्राजील में विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दूसरे स्थान पर रहे यूरो की जगह युआन ने ले ली। इसके बाद वहां की सरकार ने चीन के साथ एक समझौता करने की घोषणा की‚ जिसके तहत दोनों देश अब आपसी व्यापार डॉलर की बजाय एकदूसरे की मुद्रा में करेंगे। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अपनी मुद्रा को अधिक बढ़ावा देना चाहता है और लैटिन अमेरिकी मुल्कों का उसके साथ युआन में व्यापार करना इसी की झलक है।

बीते एक दशक में लैटिन अमेरिका के कुछ मुल्कों के साथ अपने व्यापारिक रिश्ते बढ़ाने और कुछ को आर्थिक मदद देने के बाद से चीन की कोशिश रही है कि यहां उसकी मुद्रा का इस्तेमाल बढ़े। इसी साल फरवरी में चीन ने लातिन अमेरिका में अपने सबसे बड़े व्यापार सहयोगी ब्राजील के साथ समझौता किया था। चीन की रणनीति है कि उसके सहयोगी देशों में उसकी मुद्रा को आसानी से कन्वर्ट कर सकें और उसका इस्तेमाल बढ़े। चीन की नजरें अमेरीका पर भी है और इसीलिए ब्रिक्स का नया सदस्य देश इथयोपिया उसके लिए खास हो जाता है। अमेरीका की सबसे तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था इथियोपिया को उम्मीद है कि ब्रिक्स में शामिल होने से उसके हित ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। चीन पर आर्थिक रूप से पूरी तरह निर्भर इथियोपिया के भारत के साथ मजबूर संबंध हैं‚ लेकिन वह चीन के ज्यादा करीब नजर आता है। ब्रिक्स के नए सदस्य देश सऊदी अरब की वैश्विक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उसकी कूटनीति में असामान्य और क्रांतिकारी बदलावों से कई देश सकते में हैं। दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक की दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता के साथ द्विपक्षीय संबंध हाइड्रोकार्बन पर आधारित हैं‚ लेकिन राजनीतिक संबंधों के गर्म होने के बीच सऊदी अरब और चीन के बीच सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग गहरा हुआ है। सऊदी अरब की कई दशकों से अमेरिका से रणनीतिक साझेदारी रही है‚ जिससे अमेरिका के पूर्व और पश्चिमी एशिया में हितों का संवर्धन होता रहा है। सऊदी अरब और फारस की खाड़ी के अन्य तेल उत्पादक देशों को तेल के बदले सुरक्षा देना इस क्षेत्र में अमेरिकी विदेश नीति का बुनियादी हिस्सा रहा है‚ लिहाजा काफी लंबे समय से सऊदी अरब की विदेश नीति पर अमेरिका की परछाइ रही है।

अब सऊदी अरब चीन के साथ नई आर्थिक और सामरिक संबंध मजबूत कर रहा है तथा ईरान से उसके सामान्य होते संबंध अमेरिकी हितों को तो प्रभावित कर ही रहे है‚ यह भारत के लिए भी समस्या को बढ़ा सकता है। सऊदी अरब और ईरान को साथ लाकर चीन ने अपना रणनीतिक महkव बढ़ाया है‚ इसका फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है‚ जबकि भारत की स्थिति कमजोर पड़ सकती है। क्राउन प्रिंस सलमान मध्यपूर्व में मौजूदा क्षेत्रीय गठजोड़ और अमेरिकी ब्लॉक से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब की तेल निर्भरता खत्म करना भी उनके एजेंडे में है। वहीं मिस्र से भारत के मजबूत संबंध रहे हैं‚ लेकिन अब वह भी विकास परियोजनाओं को लेकर चीन पर निर्भर हो गया है। उसके चीन की सेना के साथ मजबूत संबंध स्थापित हुए हैं। मध्य पूर्व और अमेरीका में अमेरिकी प्रभाव की आलोचना करने वाले मिस्र को चीन पर ज्यादा भरोसा है और अब यह भागीदारी अभूतपूर्व स्तर पर जा सकती है।

ब्रिक्स को बड़े देशों का व्यापारिक समूह माना जाता है और अभी तक यह विश्व की ४१ फीसद आबादी‚ २४ फीसद वैश्विक जीडीपी और १६ फीसद वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता आया है। नए सदस्य देशों के शामिल होने से निश्चित ही ब्रिक्स मजबूत होगा‚ लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा चीन को रणनीतिक रूप से तथा उसकी मुद्रा युआन को होने वाला है और यह सच्चाई भारत की चिंता बढ़ाने वाली है।

ब्रिक्स को बड़े देशों का व्यापारिक समूह माना जाता है और अभी तक यह विश्व की ४१ फीसद आबादी‚ २४ फीसद वैश्विक जीडीपी और १६ फीसद वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता आया है। नए सदस्य देशों के शामिल होने से निश्चित ही ब्रिक्स मजबूत होगा‚ लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा चीन को रणनीतिक रूप से तथा उसकी मुद्रा युआन को होने वाला है और यह सच्चाई भारत की चिंता बढ़ाने वाली है…….

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व पर मणिशंकर का रायता……

राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व पर मणिशंकर का रायता......

बचत है जरूरी……..

बचत है जरूरी........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend