ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बचत है जरूरी……..

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
बचत है जरूरी……..

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीयों में सेवानिवृत्ति के बाद की जिंदगी के लिए बचत की भावना में तेजी आती जा रही है। हालांकि भारत आज भी सेवानिवृत्ति कोष के मामले में पूर्ण रूप से संरक्षित नहीं है। ४४ फीसद लोगों के पास अब अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इनमें से ५८ फीसद ने बीते तीन सालों के दरम्यान स्वास्थ्य जांच भी कवाई। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने आंकड़़ा विश्लेषक कंपनी कांतार के साथ मिल कर २८ शहरों के दो हजार से अधिक लोगों में यह अध्ययन किया। सेवानिवृत्ति सूचकांक में अब हमारा स्थान ४४ से ४७ पर पहुंच गया। सर्वेक्षण में स्वास्थ्य‚ वित्त व भावनाओं को लेकर दिए गए जवाब के आधार पर यह आकलन किया गया। नब्बे फीसद लोगों को लगता है कि उन्होंने बचत शुरू करने में देरी कर दी‚ जबकि ४० फीसद ने माना कि उनकी बचत योजना सेवानिवृत्ति के दस साल बाद तक चलेगी। हालांकि अपने यहां अभी भी बहुत कम लोग सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देते हैं। देश में बड़़ा वर्ग शिक्षित हो रहा है‚ उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता नजर आ रही है। देश में तेजी से बढती मध्यवर्ग की आबादी भी इन सुविधाओं के प्रति खासी जागरूक होती जा रही है। खासकर शहरी व नौकरीयाफ्ता वर्ग इनकम टैक्स में मिलने वाली कटौती को लेकर बीमा कराने में अपनी भलाई देखता है। बढती उम्र में होने वाली सेहत संबंधी आम समस्याओं के प्रति सतर्क रहने का प्रचलन होता जा रहा है। सिर्फ नौकरीयाफ्ता ही नहीं बल्कि छोटे रोजगार करने वालों में भी बीमा का लाभ लेने की जिज्ञासा जाग रही है। जिन वयस्क/अधेड़़ में अभी यह जागरूकता नहीं आई है‚ नई पीढी उन्हें इसके लाभों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रही है। बल्कि ढेरों नई‚ बड़़ी और मल्टीनेशनल कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी के पहले दिन से ही इंश्योरेंस दिलाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। औसत उम्र जिस तरह बढ रही है‚ उसी तर्ज पर दवाओं की बढती कीमतें‚ प्राइवेट अस्पतालों के भारी–भरकम बिल व ड़ॉक्टरों की फीस चुकाने की व्यवस्था करना भी जरूरी है। अभी भी बड़़ा वर्ग किसी भी तरह के बीमा को लेकर सशंकित है। जिन्हें थोड़े़ से अतिरिक्त प्रयासों से राजी करके हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति लोगों को और भी प्रोत्साहित किया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
कल होगा रिलायंस का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च हो सकता है Jio Air Fiber

कल होगा रिलायंस का सबसे बड़ा इवेंट, लॉन्च हो सकता है Jio Air Fiber

इमरान खान की गिरफ्तारी नहीं, अपहरण किया गया; पीटीआई

तोशाखाना के बाद अब इमरान के पीछे पड़ा गोपनीय दस्तावेज मामले का जिन्न, अटक जेल पहुंची पाकिस्तान पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend