ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण

UB India News by UB India News
August 21, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण कर अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई और नालंदा जिले के विभिन्न प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण (Aerial Survey) कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें. डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को सिंचाई हेतु डीजल अनुदान के रूप में सहायता दी जा रही है, सभी जरूरतमंद किसानों को तेजी से इसका लाभ दिलाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके. किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखें.

कृषि विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि कम वर्षा वाले जिलों में वैकल्पिक फसल के लिए किसानों के बीच नि:शुल्क मक्का के बीज का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत नि:शल्क बीज उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश भी दिया।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने स्थिति से अवगत कराया

मुख्यमंत्री ने अल्प वर्षापात के कारण धान की रोपनी की स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. कृषि विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अल्प वर्षापात वाले जिलों में वैकल्पिक फसल के लिए किसानों के बीच निशुल्क मक्का के बीज का वितरण किया गया है. मुख्यमंत्री ने इच्छुक किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत निशुल्क बीज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

वहीं, हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, बता दें कि सुखाड़ को लेकर राज्‍य सरकार ने क‍िसानों को बड़ी राहत दी है. क‍िसानों को धान समेत अन्‍य खरीफ फसलों की सिंचाई के ल‍िए डीजल पर अनुदान देने का निर्णय लिया है. दरअसल, अन‍ियम‍ित मानसून और सूखे जैसी स्‍थ‍ित‍ि को देखते हुए सरकार की ओर से यह निर्णय ल‍िया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
अर्थशास्त्री नेता बनकर अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं

अर्थशास्त्री नेता बनकर अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं

हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे , सम्राट चौधरी की जगह लेंगे

हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे , सम्राट चौधरी की जगह लेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend