ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अर्थशास्त्री नेता बनकर अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं

UB India News by UB India News
August 21, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
अर्थशास्त्री नेता बनकर अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि जब अच्छे अर्थशास्त्री नेता बनते हैं तो अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं। ​​​​​रघुराम राजन नेता बन गए हैं। अब उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, चुनाव कराना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

रघुराम राजन ने कहा था कि प्रोडक्शन लिंक्ड इसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत भारत में मोबाइल फोन नहीं बनाए जा रहे, उन्हें बस असेंबल किया जा रहा है। राजन के इसी बयान पर वैष्णव से सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

राजन किसी ओर की तरफ से शैडो बॉक्सिंग कर रहे
वैष्णव ने कहा- राजन किसी ओर की तरफ से शैडो बॉक्सिंग कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है। शैडो बॉक्सिंग में हवा में पंच मारे जाते हैं। इसमें लड़ने के लिए कोई विरोधी नहीं होता है। राजन को जब राजनीति करनी है तो खुलकर सामने आना चाहिए। राजन इसी साल जनवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

रघुराम राजन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।
रघुराम राजन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।

सभी देशों असेंबलिंग का रास्ता अपनाया
रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि हर देश जिसने इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण शुरू किया है, उसने पहले कंप्लीटली नॉक्ड-डाउन (CKD), सेमी नॉक्ड-डाउन (SKD) को लाने और प्रोडक्ट को असेंबल करने का मार्ग अपनाया है। इसके अलावा, सिस्टम के उत्पादन के बाद विभिन्न घटकों का उत्पादन होता है।

अश्विनी वैष्णव रेल, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के मंत्री हैं।
अश्विनी वैष्णव रेल, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के मंत्री हैं।

वैष्णव ने कहा- 3 कंपनियां फोन कॉम्पोनेंट्स बनाएंगी
वैष्णव ने कहा- अगले 2 सालों में भारत इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 30 फीसदी वैल्यू एडिशन हासिल कर लेगा। इसके अलावा 3 कंपनियां देश में मोबाइल फोन के कॉम्पोनेंट्स बनाएगीं।

आज ग्लोबल सप्लाई चेन इतनी कॉम्प्लेक्स है कि किसी भी देश की वैल्यू एडिशन 40% से ज्यादा नहीं है।

उन्होंने कहा- हर देश में फोन प्रोडक्शन की कई स्टेज होती हैं। सबसे पहले फोन की असेंबली होती है, फिर पार्ट्स बनाए जाते हैं और बाद में पूरे सिस्टम बनने लगते हैं।

15 दिसंबर 2022 को राहुल गांधी ने रघुराम राजन का एक इंटरव्यू लिया था। राहुल गांधी ने राजन से कहा था- आज की दुनिया में सब जगह नफरत फैली है। यूक्रेन से लेकर कई जगह देख लीजिए तो भारत इसमें दुनिया को दिशा दे सकता है। भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस पर राजन ने कहा कि लोकतंत्र हमारी ताकत है। बहुत से देश हमारी तरफ देख रहे हैं कि इंडिया उदाहरण पेश कर सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे , सम्राट चौधरी की जगह लेंगे

हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे , सम्राट चौधरी की जगह लेंगे

रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के छुए पांव, शुरू हुई चर्चा, कहीं ये कारण तो नहीं?

रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के छुए पांव, शुरू हुई चर्चा, कहीं ये कारण तो नहीं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend