ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे , सम्राट चौधरी की जगह लेंगे

UB India News by UB India News
August 21, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे , सम्राट चौधरी की जगह लेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार बीजेपी एमएलसी हरि सहनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे। सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह बदलाव किया गया है। खुद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, जेडीयू के एनडीए से अलग होने के बाद पिछले साल अगस्त महीने में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी। सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार से बाहर हो गई और विपक्ष की भूमिका में आ गई थी। उस वक्त बीजेपी ने पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था जबकि सम्राट चौधरी को विधान परिषद में नेता विरोधी दल की जिम्मेदारी सौंपी थी।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @samrat4bjp ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माननीय विधान पार्षद श्री @harisahanibjp को बिहार विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @nityanandraibjp माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @VijayKrSinhaBih समेत अन्य वरिष्ठ… pic.twitter.com/WREPIefs86

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 20, 2023

सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल रहते हुए अपनी भूमिका बखूबी निभाई और सदन के भीतर और बाहर जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। सड़क से सदन तक सम्राट चौधरी ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार को घेरने का काम किया लेकिन इसी बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी जगह सम्राट को बिहार बीजेपी की कमान सौंप दी गई।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ विधान परिषद में विरोधी दल के नेता की जिम्मेवारी भी सम्राट चौधरी संभाल रहे थे लेकिन अब बीजेपी एमएलसी हरि सहनी को बीजेपी ने विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बना दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में खुद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसका औपचारिक एलान किया और हरि मांझी का नेता विरोधी दल के रूप में स्वागत किया।

बता दें कि दरभंगा से भाजपा के एमएलसी अर्जुन सहनी का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछले साथ बीजेपी ने दरभंगा सीट से हरि सहनी को एमएलसी बनाया था। हरि सहनी करीब तीन दशक के दौरान संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। हरि सहनी दरंभगा के जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके है। संगठन में दो-दो बार दरभंगा के जिले के जिलाध्यक्ष और 2015 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर बहादुरपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। एमएलसी बनने के बाद अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के छुए पांव, शुरू हुई चर्चा, कहीं ये कारण तो नहीं?

रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के छुए पांव, शुरू हुई चर्चा, कहीं ये कारण तो नहीं?

क्या बिहार में जंगल राज है?

क्या बिहार में जंगल राज है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend