ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जमुई के महादलित दंपति 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री के होंगे अतिथि

UB India News by UB India News
August 13, 2023
in अवार्ड, खास खबर, जमुई
0
जमुई के महादलित दंपति 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री के होंगे अतिथि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के जमुई जिला के रहने वाले एक महादलित मजदूर पति-पत्नी आगामी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किला पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेस्ट बनेंगे. इसको लेकर उन्हें आमंत्रण मिला है और अब दोनों पति-पत्नी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसे लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है. हालांकि अभी तक दोनों दंपति को दिल्ली जाने के लिए कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है, पर उन्हें इसकी सूचना चार दिन पहले ही दी गई थी. जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी पूरे उत्साह के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में लगे हुए हैं.

गौरतलब है कि शत्रुघ्न मांझी और उनकी पत्नी कपिल देवी जमुई जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के इंदपै गांव के रहने वाले हैं. इंदपै पंचायत के मरकट्टा गांव में बनाए गए अमृत सरोवर में दोनों ने मजदूरी की थी. दंपति ने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण में काफी मेहनत मजदूरी की थी. मिट्टी काटने से लेकर सरोवर के चारों तरफ पेड़ तक लगाए थे. इतना ही नहीं इसके बाद से लगातार इसमें लगे हुए हैं. दोनों पति-पत्नी सुबह होते ही अमृत सरोवर पर पहुंच जाते हैं और उसकी साफ-सफाई करते हैं. इसके बाद वह गांव-गांव जाकर कूड़ा-कचरा भी एकत्रित करते हैं और उसके बाद अपने दैनिक कार्य के लिए खेत चले आते हैं.

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

सात परिवार का पेट भर पाना हो जाता है मुश्किल
शत्रुघ्न मांझी ने कहा कि उनके घर में पति-पत्नी के अलावा उनके 5 बच्चे भी हैं. दोनों पति पत्नी ही परिवार चलाते हैं. हर रोज अमृत सरोवर की साफ-सफाई करने के बाद दोनों पति-पत्नी काम करने के लिए खेतों में जाते हैं. अभी धान का सीजन चल रहा है. ऐसे में दोनों धान रोपने और खेतों में काम करने जाते हैं. हालांकि सालों भर स्थिति ऐसी नहीं रहती है तथा जब उन्हें काम नहीं मिलता है तब उनके सामने भोजन की भी समस्या हो जाती है. परंतु एक ऐसा परिवार जिसे खाने-कमाने के लिए मेहनत मजदूरी तक करनी पड़ती हो, उसे प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया जाना अपने आप में काफी अनोखा है और इसकी प्रसन्नता दोनों पति-पत्नी के चेहरे पर भी साफ दिख रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहे पाकिस्तान में अब क्या होगा?

आर्थिक तंगी और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहे पाकिस्तान में अब क्या होगा?

स्वतंत्रता दिवस समारोह : लाल किले पर पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 अतिथि होंगे शामिल, बिहारी महादलित दंपति सहित शिक्षक ,नर्स श्रमिक भी होंगे शामिल

स्वतंत्रता दिवस समारोह : लाल किले पर पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 अतिथि होंगे शामिल, बिहारी महादलित दंपति सहित शिक्षक ,नर्स श्रमिक भी होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend