ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वतंत्रता दिवस समारोह : लाल किले पर पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 अतिथि होंगे शामिल, बिहारी महादलित दंपति सहित शिक्षक ,नर्स श्रमिक भी होंगे शामिल

यह स्वतंत्रता दिवस देश भर के हजारों किसानों के लिए भी बेहद खास होने वाला है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15 अगस्त के मौके पर राजधानी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के लगभग 1,800 पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को न्यौता भेजा है

UB India News by UB India News
August 14, 2023
in दिन विशेष
0
स्वतंत्रता दिवस समारोह : लाल किले पर पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 अतिथि होंगे शामिल, बिहारी महादलित दंपति सहित शिक्षक ,नर्स श्रमिक भी होंगे शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

15 अगस्त को मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी भव्य होने जा रहा है। लाल किले पर कार्यक्रम के दौरान पहली बार फूल बरसाने के लिए दो एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में देश भर से पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। पीएम मोदी लाल किले से लगातार दसवां भाषण देंगे।

इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, ‘वाइब्रेंट विलेजेज’ के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी क्षेत्र के श्रमिकों सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल 15 अगस्त को लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण में पूरे भारत से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर इस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों से 72-72 दंपतियों को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली बुलाया गया है।

RELATED POSTS

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

सीमा सड़क संगठन कार्यकर्ताओं, अमृत सरोवर और हर घर जल परियोजना में काम करने वालों को इस साल नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।

महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के दो लाभार्थी विशेष अतिथि के रूप में 15 अगस्त, 2023 को ऐतिहासिक लाल किले, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के गवाह बनेंगे। योजना के पचास लाभार्थी, अपने परिवारों के साथ, लगभग 1,800 व्यक्तियों में से हैं, जिन्हें लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

वहीं सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ताओं और अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में मदद करने वाले और काम करने वालों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के दो लाभार्थी विशेष अतिथि के रूप में 15 अगस्त, 2023 को ऐतिहासिक लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के गवाह बनेंगे।

बताया जा रहा है कि इस हिसाब से करीब 5600 दंपती लाल किले पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता समारोह में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों को समारोह में बुलाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन दंपतियों से सवाल पूछ सकते हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस वर्ष समारोह में शामिल विशेष अतिथि व लोगों की संख्या दोगुने से ज्यादा कर दी गई है।

पिछले वर्ष जहां समारोह में सिर्फ 12 हजार लोग शामिल हुए थे। वहीं इस बार 26 हजार लोग शामिल होंगे। इनमें विशेष अतिथि, स्कूली बच्चे व राज्यों से बुलाई गए दंपती भी शामिल हैं। एक एंक्लोजर के दो हिस्से किए गए हैं। इस हिस्से में स्कूली बच्चों को बैठाया जाएगा। दूसरी हिस्से में राज्यों से आए दंपती बैठेंगे।

नई संसद बनाने वाले श्रमिक होंगे विशेष मेहमान
लाल किले पर आयोजित होने 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्‍य अतिथियों में शामिल ये खास मेहमान श्रमिक होगें ये देश की नई संसद बनाने वाले श्रमिक हैं। सूत्रों के अनुसार लाल किले पर मेहमान के तौर पर इन्‍हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

बिहार के जमुई जिला के रहने वाले एक महादलित मजदूर पति-पत्नी आगामी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किला पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेस्ट बनेंगे. इसको लेकर उन्हें आमंत्रण मिला है और अब दोनों पति-पत्नी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसे लेकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है. हालांकि अभी तक दोनों दंपति को दिल्ली जाने के लिए कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है, पर उन्हें इसकी सूचना चार दिन पहले ही दी गई थी. जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी पूरे उत्साह के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में लगे हुए हैं.

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

by UB India News
June 5, 2026
0

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय...

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

by UB India News
June 2, 2026
0

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ (Indian Dairy Association) के बिहार राज्य चैप्टर द्वारा पटना के पाटलिपुत्र...

Next Post
ज्ञानवापी सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

ज्ञानवापी सर्वे का आज 11वां दिन, तहखाने की बारीकी से होगी जांच

प्रचंड बहुमत से चल रही मोदी सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाकर विपक्ष ने क्यों खेला ‘जुआ’?

मणिपुर मुद्दे पर क्या विपक्ष सरकार को घेर पाया या विपक्ष ने मौका गंवा दिया !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend