ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सृजन घोटाले की सरगना रजनी प्रिया की गिरफ्तारी ….

UB India News by UB India News
August 12, 2023
in अपराध, पटना, बिहार, भागलपुर
0
सृजन घोटाले की सरगना रजनी प्रिया की गिरफ्तारी ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सृजन घोटाले (Srijan Ghotala) से जुड़े सभी आरोपियों का पता लगाने के लिए जून में नए सिरे से प्रयास शुरू किए थे, जिसके परिणामस्वरूप घोटाले की सरगना रजनी प्रिया (Rajni Priya) की गिरफ्तारी हुई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि सभी भगोड़े अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के मिशन के तहत सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रजनी प्रिया को पकड़ने की योजना जुलाई में शुरू हुई और बृहस्पतिवार को खत्म हुई, जब सीबीआई के अधिकारी मकान ढूंढने वाले बनकर उसके घर पहुंचे. घोटाला सामने आने के बाद 2017 से फरार प्रिया को पकड़ने के लिए महीने भर चले तलाश अभियान के दौरान सीबीआई की टीम ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली की खाक छानी.

सीबीआई को मिले थे अहम सुराग

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि जांच दलों ने प्रिया के ठिकाने के बारे में कोई सुराग का पता लगाने के लिए उसके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों की तकनीकी निगरानी का सहारा लिया. सीबीआई प्रिया के परिवार और परिचितों से मिलने के लिए रांची पहुंची, जहां उसका जन्म और पालन-पोषण हुआ था. काफी मशक्कत के बाद एजेंसी को एक घरेलू सहायक के बारे में अहम सुराग मिला, जो तब से प्रिया के साथ था, जब वह 10 साल का था. एजेंसी ने लड़के के परिवार का पता लगाया, जिसे शिकायत थी कि प्रिया उनके बेटे को अपने साथ ले गई थी. उन्होंने कहा कि परिवार को उससे कोई पैसा नहीं मिल रहा था और प्रिया लड़के को उसके परिवार से मिलने नहीं देती थी.

रजनी प्रिया लगातार बदल रही थी ठिकाना

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने इस नाराजगी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया, परिवार को आश्वासन दिया कि वे उनके बेटे को सुरक्षित वापस लाएंगे. इसके बदले उन्हें एक अन्य घरेलू सहायक मदन के बारे में सुराग मिला, जो दिल्ली में रहता था. मदन की मदद से, उन्हें प्रिया के ठिकाने के बारे में पता चला, जो 2017 में बिहार से भागने के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी. वह अपनी पहचान और ठिकाना छिपाने को लेकर इतनी सावधान थी कि उसने कथित तौर पर पिछले छह वर्ष के दौरान अपने 13 वर्षीय बेटे को स्कूल नहीं भेजा. गुरुवार की सुबह जब जांच टीम साहिबाबाद की राजेंद्र नगर कॉलोनी में पहुंची, जहां प्रिया छुपी हुई थी, तो प्रिया को संदेह हुआ और उसने उनसे बात नहीं की.

सीबीआई ने ऐसे की पहचान की पुष्टि

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि अचानक आने वालों पर उसे संदेह हुआ. टीम ने बहुत समझाया कि वे किराए के मकान की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद उसने दरवाजा खोला. प्रिया की पहचान की पुष्टि करने के बाद, सीबीआई उसे हिरासत में लेकर पटना ले गई, जहां उसे एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया.

मामले में 2017 से 24 मामले दर्ज किए गए

बता दें कि प्रिया ने एसएमवीएसएस की संस्थापक और अपनी सास मनोरमा देवी की मृत्यु के बाद भागलपुर में स्थित संगठन का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था. 2017 में स्वयंसेवी संगठन द्वारा सरकारी धन की कथित हेराफेरी की जांच सीबीआई के हाथों में जाने के बाद से वह फरार थी. एजेंसी ने एसएमवीएसएस पदाधिकारियों द्वारा 2003 से 2014 के बीच रिकॉर्ड में हेरफेर और नकली चेकबुक का उपयोग करके लगभग 1,000 करोड़ रुपए सरकारी धन के कथित गबन के मामले में 2017 से 24 मामले दर्ज किए. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई अब तक 16 मामलों में आरोप पत्र दायर कर चुकी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
आनंद मोहन के साथ क्यों 26 लोगों की हो रही रिहाई!

कांग्रेस CM नीतीश पर नहीं करती है भरोसा

पहले नौकरी, अब बिजली मांगने वालों को सरकार गोली मार रही है

सम्राट चौधरी ने दी नीतीश कुमार को चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend