ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्रिमंडल विस्तार कयासों का बाजार पूरी तरह गर्म

UB India News by UB India News
July 24, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
सब खेल चुनाव के आसपास होगा ना कि अभी…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) को लेकर कयासों का बाजार पूरी तरह गर्म है. हालांकि अभी तक औपचारिक एलान इस पर नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि 24 जुलाई तक बिहार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है, लेकिन कुछ नेताओं के बयानों की माने तो अगले दो से तीन दिनों में बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएंगे. इनमें आरजेडी (RJD) से दो और कांग्रेस (Congress) से दो मंत्रियों बनाने की बात तय हो चुकी है. नामों की चर्चा को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है. किसी भी पार्टी के कोई नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं हैं. बीते शनिवार की शाम को कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद (Shakeel Ahmed) खान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के घर पर जाकर मुलाकात की थी. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दोनों में काफी देर तक चर्चा हुई हालांकि क्या बातें हुई? इसकी मीडिया में खुलासा नहीं किया गया है.

कौन हो सकते हैं कांग्रेस से मंत्री?
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता नाम ना छापने की शर्त पर जानकारी देते हुए बताया कि 2024 की लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार कांग्रेस एक बार फिर अपना पुराना ‘ब्राह्मण कार्ड’ का इस्तेमाल करेगी. कांग्रेस में पहले से ओबीसी और दलित के दो मंत्री हैं. अब दो मंत्रियों को बनाना है ऐसे में अभी तक जो चर्चा आ रही है, उसमें तीन नाम सबसे ऊपर के लिस्ट में है. इनमें सबसे पहला नाम महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे (ब्राह्मण), औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर (राजपूत) और विजेंद्र चौधरी (ओबीसी) लेकिन इन तीन नामों में भी पेच फंस सकते हैं. कांग्रेस जिन नामों का प्रस्ताव दिया है, उस पर लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप किया है. कांग्रेस नेता ने बताया कि लालू यादव और नीतीश कुमार शुरू के दौर से ही पिछड़े और अति पिछड़े की राजनीति करते आ रहे हैं और कांग्रेस का इतिहास सवर्ण राजनीति का रहा है और नए मंत्रिमंडल विस्तार में लालू यादव और नीतीश कुमार यही चाहते हैं कि कांग्रेस अपने पुराने फार्मूले पर कायम रहे और सवर्ण को मंत्री बनाएं. कांग्रेस के भी आलाकमान इस बात पर मान सकते हैं. ऐसी अगर बात हुई तो विजेंद्र चौधरी ,जो ओबीसी से आते हैं उनका नाम कट सकता है.

RELATED POSTS

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

विजय शंकर दुबे के नामों की चर्चा तेज
विजय शंकर दुबे ब्राह्मण जाति से हैं और आनंद शंकर राजपूत जाति से हैं. हालांकि दोनों सवर्ण हैं, लेकिन इस पर भी एक पेज फंसा हुआ है. लालू यादव बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को मंत्री बनाने पर विचार कर रहे हैं जो राजपूत हैं. ऐसे में आनंद शंकर का भी नाम कट सकता है और कांग्रेस दो ब्राह्मण को मंत्री बना सकती है. दूसरे अगर ब्राह्मण की बात हुई तो मदन मोहन झा का भी नाम जुड़ सकता है. हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि दोनों ब्राह्मण ही बनेंगे और इन नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

महागठबंधन में आपसी सहमति से नाम होगा तय
2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचे हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस आरजेडी और जेडीयू तीनों पार्टियां कोई भी चूक नहीं करना चाहती है. किसी जाति को आगे करके किसी जाति को नाराज करने की फिराक में नहीं है. ऐसे में तीनों आपस में सहमति बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार करने में जुटी है और यही कारण है की लेट हो रही है. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अशीत नाथ तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द ही कांग्रेस हाईकमान से नामों की घोषणा कर दी जाएगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

Next Post
राजद विधायक बच्चा पांडे पर  कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

राजद विधायक बच्चा पांडे पर कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

सदन सदन में कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा.

सदन सदन में कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend