ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लाठीचार्ज: सम्राट चौधरी ने PMCH अधीक्षक को लिखा पत्र, विजय सिंह के PM का वीडियो मांगा

UB India News by UB India News
July 24, 2023
in पटना, भाजपा
0
अपराधी, आतंकवादी ,उग्रवादी से हम किसी भी हालत में समझौता नहीं कर सकते……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

13 जुलाई 2023 को पटना में हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में जमकर शियासत हो रही है. ताजा मामले में बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएमसीएच के अधीक्षक को एक पत्र लिखा है. उन्होंने दिवंगत बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियोग्राफी कॉपी की मांग की है. पत्र में सम्राट चौधरी ने लिखा है कि 13 जुलाई को बीजेपी द्वारा पटना में  शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला जा रहा था लेकिन पुलिस द्वारा बिना किसी कारण के लाठीचार्ज कर दिया गया और इसमें जहानाबाद के बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह पर भी लाठीचार्ज किया गया और उनकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में किया गया इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पूरा विवरण और वीडियोग्राफी हमें दी जाए.

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक को संबोधित पत्र में सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘दिनांक 13 जुलाई 2023 को भाजपा द्वारा पटना में आयोजित शांतिपूर्ण जुलूस में सम्मिलित जहानाबाद के हमारी पार्टी के जिला महामंत्री श्री विजय कुमार सिंह पर बिहार पुलिस द्वारा बर्बर लाठियों से प्रहार किया गया था. जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसका शवपरीक्षण (पोस्टर्माटम) आपके यहां (पटना मेडिकल कॉलेज) में किया गया है. अतः आपसे अनुरोध है कि स्व० विजय कुमार सिंह के पोस्टर्माटम रिपोर्ट का पूरा विवरण (विडियोग्राफी) उपलब्ध करवाने की कृपा करेंगे.’

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

PM रिपोर्ट में क्या हुआ था खुलासा

13 जुलाई 2023 को पटना में विधानसभा मार्च के दौरान हुई बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत के कारणों का खुलासा हो गया है. दरअसल, विजय सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सिंह की मौत लाठी चार्ज होने की वजह से या चोट आने की वजह से नहीं बल्कि हार्ट अटैक की वजह से हुई थी. वैसे विजय सिंह की मौत के मामले में पटना के एसएसपी और डीएम ये बात शुरू से कहते आ रहे हैं कि विजय सिंह की मौत लाठी चार्ज की वजह से नहीं हुई है. इतना ही नहीं पटना प्रशासन द्वारा रास्तों का सीसीटीवी फुटेज का भी लगातार हवाला दिया गया कि विजय सिंह की मौत जहां पर हुई वहां पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज ही नहीं किया गया. इतना ही नहीं, दो प्रत्यक्षदर्शी भी इस बात को स्वीकार करते हुए नजर आए कि विजय सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई थी और वह बैठ गए थे. वहीं, बीजेपी ने दावा किया था कि विजय सिंह की मौत पुलिस की लाठी लगने की वजह से हुई थी.

पटना प्रशासन ने जारी किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट

बता दें कि बीजेपी नेता विजय सिंह, जो जहानाबाद के निवासी थे की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट  को जारी कर दिया गया है. पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा पीएम रिपोर्ट को जारी किया गया है. रिपोर्ट को पीएमसीएच द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा रिपोर्ट में मौत के कारणों की सटीक जानकारी के लिए संस्थान द्वारा हिस्टो पैथोलॉजिकल जांच भी करायी गई. मेडिकल बोर्ड के मुताबिक, विजय सिंह की मौत हृदय रोग एवं इससे जुड़ी जटिलता की वजह से हुई है. पटना प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जारी करते हुए ये भी बताया गया है कि सीसीटीवी फ़ुटेज, इंक्वेस्ट रिपोर्ट, उनके साथी के बयान से यह स्पष्ट होता है कि उनकी मौत प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में नहीं हुई थी. पटना प्रशासन का कहना है कि विजय की मौत 13 जुलाई 2023 को दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से 1 बजकर 27 मिनट के बीच बेहोशी के बाद हुई थी.

कई बीजेपी नेताओं को आईं थीं चोटें

बता दें कि इस प्रदर्शन में कई बीजेपी नेताओं, सांसदों और विधायकों को चोटें आईं थीं. एक तरफ बीजेपी का कहना था कि पुलिस ने उनपर परमिशन के बावजूद लाठीचार्ज किया तो वहीं पटना पुलिस का कहना था कि बीजेपी को विधानसभा मार्च की अनुमति नहीं थी सिर्फ पटना के गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी. पुलिस ने बीजेपी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की आंखों में लाल मिर्च झोंकने का भी आरोप लगाया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
एनडीए की बैठक में 39 दलों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जताया भरोसा, एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया संकल्प……

लोकसभा चुनाव आज हो तो बिहार में दो तिहाई लाएगी एनडीए

सब खेल चुनाव के आसपास होगा ना कि अभी…..

मंत्रिमंडल विस्तार कयासों का बाजार पूरी तरह गर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend