ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किस्सा पवार पार्टी का……..

UB India News by UB India News
July 19, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
किस्सा पवार पार्टी का……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुंबई में रविवार और सोमवार को कई राजनीतिक घटनाएं हुई.  लोगों को उस वक्त हैरानी हुई जब शरद पवार सोमवार दोपहर के वक्त अपने घर से पार्टी ऑफ़िस Y B चव्हाण सेंटर पहुंच गए. शरद पवार का Y B चव्हाण सेंटर पहुंचना बड़ी बात नहीं थी. बड़ी बात ये थी कि जिस वक्त शरद पवार वहां पहुंचे, उस वक्त अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल NCP के 37 विधायक और 6 MLC के साथ पहले से मौजूद थे, शरद पवार का इंतजार कर रहे थे. अब ये तो संभव नहीं है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार, शरद पवार से बात किए बग़ैर, सारे विधायकों को लेकर पहुंच गए होंगे. पहले बात हुई होगी, मुलाकात तय हुई होगी, उसके बाद ही अजित पवार विधानसभा से निकल कर Y B चव्हाण सेंटर पहुंचे थे. शरद पवार ने पहले अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे से अकेले में करीब पैंतालीस मिनट तक बात की, इसके बाद बाकी दूसरे विधायकों को शरद पवार से मिलने के लिए बुलाया गया.

शरद पवार ने विधायकों से क्या कहा और विधायकों ने शरद पवार से क्या कहा, ये तो किसी ने नहीं बताया लेकिन वहां जो दृश्य दिखा, उससे ये बात स्पष्ट हो गई कि इस वक्त ज्यादातर विधायक और पार्टी के नेता अजित पवार के साथ हैं. अजित पवार के साथ 37 विधायक Y B चव्हाण सेंटर पहुंचे थे. अजित पवार ने सभी विधायकों को शरद पवार के सामने खड़ा करके अपनी ताकत दिखा दी और उनसे गुहार लगाई कि वो अब ज़िद छोड़ें, पार्टी का नेतृत्व करें, जो ज्यादातर विधायकों और पार्टी के लोगों की राय है, उसका समर्थन करें.  तीन दिनों में अजित पवार और शरद पवार तीन बार मिल चुके हैं. पहले अजित पवार अकेले शरद पवार के घर गए, कहा कि अपनी चाची, यानी शरद पवार की पत्नी प्रतिभा को देखने गए थे, जिनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था. अजित पवार अपने साथी मंत्रियों के साथ शरद पवार से रविवार को मिले. सोमवार को अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और उनके गुट के सारे विधायक शरद पवार से मिलने पहुंच गए.

RELATED POSTS

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

तीन दिन में तीन बार शरद पवार से मुलाकात के कई मतलब निकाले जाएंगे. जो लोग अजित पवार को पसंद नहीं करते, वो कहेंगे कि महाराष्ट्र के गांव-गांव में आज भी शरद पवार का दबदबा है. प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार, साहेब के इक़बाल से डरे हुए हैं, इसलिए माफ़ी मांगने साहेब के पास आ गए. अजित पवार के चाहने वाले कहेंगे कि प्रफुल्ल और अजित, दोनों ने पहले ही दिन से कहा है कि शरद राव हमारे भगवान हैं,  वो तो NCP को एक रखने के लिए पवार साहेब के पास गए. अगर वो अपने नाराज़ भगवान को मनाने चले गए तो इसमें बुरा क्या है. लेकिन, सच ये है कि शरद राव और अजित दादा में राजनीतिक मतभेद चाहे जितने हों, व्यक्तिगत मतभेद कभी नहीं दिखाई दिए. अजित पवार पहले भी दो बार, शरद पवार से दूर होते नज़र आ चुके हैं, लेकिन दोनों बार वो घर वापस आ गए.  इस बार तो अजित दादा जब गए, तो घर ही अपने साथ ले गए. फ़ैसला शरद पवार को करना है कि वो घर वापस आए या नहीं.  शरद पवार की मुश्किल ये है कि घर वापस आने का मतलब है, मोदी के साथ जाना.  फिर बड़े पवार साहेब की उन बड़ी-बड़ी बातों का क्या होगा, जो उन्होंने मोदी को उखाड़ फेंकने के लिए कही थीं?

मुझे लगता है कि शरद पवार, इसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं क्योंकि अजित पवार ने जो ऑफर दिया है वो बड़ा है.  मेरी जानकारी ये है कि अजित पवार ने शरद पवार को ऑफर दिया है कि वो NCP के अध्यक्ष बने रहें, वही NCP का नेतृत्व करें, सुप्रिया सुले भी कार्यकारी अध्यक्ष रहें,  NDA के साथ आ जाएं,  सुप्रिया सुले केन्द्र सरकार में मंत्री बनें. अब सुप्रिया अगर केंद्र में मंत्री बनती हैं तो बेटी का भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा  और इस उम्र में पवार साहेब को गांव-गांव भटकना भी नहीं पड़ेगा.  लगता है कि अब पवार साहेब को कोई रास्ता तो निकालना पड़ेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या अब संसद नहीं, सड़क से तय होगी देश की राजनीति?

by UB India News
August 4, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र और अन्य मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

कश्मीर में चुनौतियां बरकरार!

जांच तो जरूरी है…

जांच तो जरूरी है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend