ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर में चुनौतियां बरकरार!

UB India News by UB India News
July 19, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र शासित जम्मू–कश्मीर सरकार का प्रशासन और सरकारी तंत्र से जुड़़कर अलगाववादी–आतंकवादी एजेंड़ा चलाने वालों के खिलाफ कड़़ी कार्रवाई का अभियान अनवरत जारी है। इसी अभियान के तहत जम्मू–कश्मीर सरकार ने कश्मीर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी फहीम असलम‚ राजस्व सेवा के अधिकारी मुरावत हुसैन और एक पुलिस कांस्टेबल अरशिद अहमद ठोकेर को संविधान के अनुच्छेद ३११ (२) सी के तहत सेवामुक्त कर दिया है। सूबे की सरकार इन तीनों की गतिविधियों पर काफी दिनों से नजर रखे हुई थी। जांच में पाया गया कि ये तीनों सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा आतंकी संगठनों की ओर से भारतीय राज्य व्यवस्था के खिलाफकाम कर रहे थे। आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले ऐसे ५२ कर्मचारियों को अब तक बर्खास्त किया गया है। इस बात से पता चलता है कि कश्मीर में आतंकी संगठनों ने अपना कितना मजबूत नेटवर्क खड़़ा किया है। कश्मीर विश्वविद्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में काम करने वाले फहीम की नियुक्ति में एक ैआतंकी–अलगाववादी सरगना का हाथ बताया जा रहा है। वह २००८ से छात्र–छात्राओं के बीच आतंकी विचारधारा का प्रचार–प्रसार कर रहा था। उसने सोशल मीडि़या में अपने एक पोस्ट में लिखा था–‘एक सचाई जो कभी नहीं बदल सकती। कश्मीर हमेशा पाकिस्तान के साथ ईद मनाएगा। हम पाकिस्तान के साथ रहेंगे।’ मुरावत हुसैन मीर भी आतंकी संगठनोें के लिए धन जुटाने का काम करता था। अरशिद अहमद ठोकेर पुलिसवर्दी में आतंकी संगठनों जैश–ए–मुहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों के लिए काम करता था। सही मायने में ये तीनों आस्तीन के सांप थे। अभी न जाने कितने ऐसे आस्तीन के सांप सरकारी तंत्र में बैठकर देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। ५ अगस्त २०१९ को केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद ३७० को निरस्त करके जम्मू–कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था। इसके बाद के इन चार वर्षों के दौरान सुरक्षा बल अलगाववादियों और आतंकवादियों के खिलाफ जो लड़़ाई लड़़ रहे हैं‚ उसमें उन्हें बहुत सफलता मिली है‚ लेकिन सरकार और सुरक्षाबलों के लिए चुनौतियां अब भी मौजूद हैं। सूबे में अमन–चमन की वापसी हो रही है‚ लेकिन पड़़ोसी पाकिस्तान जब तक आतंकवाद को हवा देता रहेगा‚ आतंकवाद सिर उठाता रहेगा।

 

RELATED POSTS

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

Next Post
जांच तो जरूरी है…

जांच तो जरूरी है...

INDIA में कितना एनडीए है?

INDIA में कितना एनडीए है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend