ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 11 अगस्त तक चलेगा सदन

UB India News by UB India News
July 20, 2023
in खास खबर, सांसद
0
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 11 अगस्त तक चलेगा सदन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मानसून सत्र कल (गुरुवार) से शुरु होने जा रहा है. इससे पहले केंद्र सरकार ने आज यानी 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. जिसमें सभी दलों के साथ सदन को चलाने को लेकर चर्चा की जाएगी. बता दें कि संसद के किसी भी सत्र के शुरु होने से एक दिन पहले सभी दलों की मीटिंग बुलाने की परंपरा है. जिसमें सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा की जाती है. साथ ही सभी दल अलग-अलग मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते हैं. संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर दोनों सदनों (राज्यसभा-लोकसभा) के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुधवार को दोपहर 3 बजे होगी. बैठक का आयोजन संसदीय ग्रंथालय भवन में किया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा टाल दिया गया. क्योंकि बैठक में हाजिर होने के लिए कई दलों के नेता उपलब्ध नहीं थे. दरअसल, विपक्षी दलों की सोमवार और मंगलवार को बेंगलुरू में हुई बैठक के विपक्षी दलों के ज्यादातर नेता दिल्ली से बाहर थे. वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की भी मंगलवार को दिल्ली में मीटिंग हुई. परंपरा के मुताबिक, सदन शुरु होने से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों के नेता और सरकार के वरिष्ठ मंत्री मौजूर रहते हैं. पीएम मोदी खुद ऐसी कई बैठकों में शामिल हो चुके हैं.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

11 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत कल यानी 20 जुलाई से हो रही है. इस बार मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा. मानसून सत्र में संसद के दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें प्रस्तावित हैं. इसके साथ ही मानसून सत्र भी हंगामेदार हो सकता है. क्योंकि सत्ता पक्ष जहां महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगा तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष मण‍िपुर हिंसा, ओडिशा में हुए रेल हादसे को लेकर रेल सुरक्षा, महंगाई और अडाणी मामले पर जेपीसी गठित करने की मांग जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. लोकसभा सचिवालय के एक बुलेटिन में बताया गया कि संसद के मानसूत्र सत्र (17वीं लोकसभा के 12वें सत्र) के दौरान लिये जाने वाले सरकारी कार्यों की संभावित सूची में 21 नये विधेयकों को पेश व पारित करने के लिए शामिल किया गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

by UB India News
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार संसद में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से जारी हंगामे को खत्म करने की पहल में जुट...

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
26 vs 38 : मोदी vs विपक्ष

26 vs 38 : मोदी vs विपक्ष

किस्सा पवार पार्टी का……..

किस्सा पवार पार्टी का........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend