ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

UB India News by UB India News
August 5, 2026
in सांसद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई। हालांकि, लोकसभा में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। वहीं, राज्यसभा से एमएसएमई विकास संशोधन विधेयक पारित हुआ। वहीं, मंगलवार को भी संसद में हंगामा जारी रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, राज्यसभा में विपक्ष की नारेबाजी के बावजूद कार्यवाही जारी है।

RELATED POSTS

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही भी हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी खेमे के सांसद नारेबाजी करने लगे। हंगामे के कारण लोकसभा महज 3 मिनट चली और दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने ‘चंदा चोर’ के नारे लगाए।

उधर, पीएम मोदी संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल हुए। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के नेता और अन्य सांसद मौजूद रहे।

खड़गे बोले- सरकार चंदा चोरी पर जवाब दे, रिजिजू ने कहा- विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर कैश, चढ़ावा, गहने और जमीन से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। संसद में इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

खड़गे ने कहा- पीएम ने ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी और वे राम मंदिर के हर महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होते रहे हैं। खड़गे ने सवाल किया कि ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में क्या कर रही हैं। सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग चंदा चोरी का नाटक कर रहे हैं।

रिजिजू ने कहा- राम विरोधी लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।

सीपीआई-एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास कहते हैं, “हमें समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद क्यों नहीं आते? विपक्ष गृह मंत्री से सिर्फ एक बयान की मांग कर रहा है। राजधानी में कई घटनाएं हुईं, पुलिस पर छात्रों को कुचलने में जघन्य तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। हम सिर्फ गृह मंत्री से यह जानना चाहते थे कि वास्तव में क्या हुआ है और उन्होंने क्या कदम उठाए हैं? अब बांकीपुर में हुए उपचुनाव ने सरकार को एक निर्णायक संदेश दे दिया है। आप जनता को हल्के में नहीं ले सकते। जो बदलाव आया है, भाजपा को एक संदेश दिया गया है। हमें उम्मीद है कि वे इस संदेश को समझेंगे।”

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का दोहरा रवैया है। झारखंड में हजारों छात्र प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस पार्टी झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में एक शब्द भी नहीं कह रही है। वे संसद में भी इस मुद्दे को नहीं उठा रहे हैं, क्योंकि यह चुनिंदा आक्रोश है, और कांग्रेस पार्टी इससे केवल राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।”

मंगल मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी समेत एनडीए के अन्य नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य नेता नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन स्थित जीएमसी बालायोगी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में शामिल हुए।

लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर अधिनियम, 2025 और वित्त अधिनियम, 2026 में संशोधन करना है। वित्त मंत्री पहले विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगी और इसके बाद इसे सदन में प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 पर भी विचार और पारित किए जाने की संभावना है। इस विधेयक का उद्देश्य बैंकिंग अभिलेखों से संबंधित साक्ष्यों के कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना और उसे डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप तैयार करना है।

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन की अन्य निर्धारित कार्यवाही स्थगित कर नए दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग की। उनका कहना है कि अवसरवाद से प्रेरित बड़े पैमाने पर हो रहे राजनीतिक दल-बदल को रोकने के लिए नए कानून की आवश्यकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

by UB India News
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार संसद में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से जारी हंगामे को खत्म करने की पहल में जुट...

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

Next Post
बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है...............

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend