बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज हुए दो दिन हो चुके हैं। लेकिन दोनों ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ गए। विपक्षी बीजेपी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग पर अड़ी है। बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही 37 मिनट तक ही चली। कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। लैंड फॉर जॉब मामले में बीजेपी तेजस्वी और नीतीश के इस्तीफे की मांग पर अड़ी रही। बीजेपी ने फिर से मुख्यमंत्री पर डिप्टी सीएम को बचाने का आरोप लगाया। वहीं विधानपरिषद की कार्यवाही दोपहर ढ़ाई बजे तक के लिए स्थगित किया गया ।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में तेजस्वी यादव के इस्तीफे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलेरेंस पर देश सीएम नीतीश का दीवाना था, वो आज मौन क्यों हैं। अध्यक्ष के बार-बार बैठने कहने के बाद जब विजय सिन्हा नहीं बैठे तो उनका माइक बंद कर दिया गया।
सदन में जब तेजस्वी बोल रहे थे, तब भाजपा विधायक नीरज बबलू ने कुर्सी उठाकर विरोध किया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा आचरण ना करें, जिसको लेकर मुझे कार्रवाई करनी पड़े। बीजेपी विधायकों ने कागज फाड़कर सदन में उड़ाए।
सदन के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी विधायक।
सदन में नीरज बबलू के विरोध करने के तरीके पर अध्यक्ष एक्शन ले सकते हैं। कागज उड़ाने वालों का नाम नोट किया गया है। इस दौरान बीजेपी विधायक लगातार तेजस्वी इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे। नीरज बबलू और मार्शल के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
10 लाख नौकरियों को लेकर भी बीजेपी ने सरकार को घेरा है। पटना में किसान सलाहकारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा भी सदन में गूंजा है। बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को भाजपा विधायकों ने कुर्सियां फेंककर हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक वेल में आकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कुर्सी-टेबल उठाकर पटकने लगे।
मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही सिर्फ 16 मिनट ही चली। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही 6 मिनट चली, जिसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 2 बजे कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा होने लगा। इसके 10 मिनट बाद ही कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी प्रदर्शन किया
इधर, देश में बढ़ती महंगाई और मणिपुर हिंसा पर सत्ता पक्ष ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए और महंगाई खत्म करने की मांग की।
शिक्षक नियुक्ति के मामले पर लेफ्ट पार्टियों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि सरकार डोमिसाइल नीति को लागू करें। शिक्षकों को राज्यकर्मियों का दर्जा दिया जाए।
बीजेपी को बिहार के विकास की चिंता नहीं: तेजस्वी
बीजेपी की ओर से सदन में हंगामा किए जाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी को बिहार के विकास की चिंता नहीं है। उनको सदन चलने देना चाहिए, लेकिन चलने नहीं दिया जा रहा।
बीजेपी के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए बहस से बच रहे हैं। हम तो तैयारी के साथ आए थे। सभी सवालों का जवाब देंगे, लेकिन प्रश्न काल चलने नहीं दिया गया। भाजपा का मकसद सिर्फ हंगामा करना है।
मंगलवार को सदन ठीक से चल तक नहीं पाया
बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि यह अशोभनीय है। जब भाजपा के विधायक नहीं रुके तो अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष के नेता सिन्हा ने कहा कि चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री इस्तीफा क्यों नही ले रहे हैं। मुख्यमंत्री तो एफआईआर दर्ज होने पर ही मंत्री का इस्तीफा ले लेते थे। सोमवार को भी तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा हुआ था और दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
सुबह 11 बजे- बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
सुबह 11:02 बजे- विपक्षी बीजेपी ने तेजस्वी पर चार्जशीट और शिक्षक नियमावली का मुद्दा उठाया
सदन में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार को घेरा। सीएम नीतीश से विजय कुमार सिन्हा ने पूछा कि आपकी जीरो टॉलरेंस नीति का क्या हुआ। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि 33 साल जैसी कम उम्र में तेजस्वी यादव इतने संपत्ति के मालिक कैसे बन गए। मैं आसन का सम्मान करता हूं, नेता विरोधी दल के बोलने की सदन में परंपरा रही है। आसन संरक्षक है। महोदय, कल के तिथि में जो असंसदीय भाषा का बात कही गई। वो असंसदीय नहीं था। विरोध दल का काम है कि सरकारी की कमी, खामी और भ्रष्टाचार को उजागर किया जाए।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव से पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने पर जवाब मांगा। विजय सिन्हा ने कहा कि ‘पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा क्या हुआ? यहां मुख्यमंत्री बैठे हुए हैं, जवाब दें. शिक्षकों को समान वेतन देने की बात कहने वाले आज क्यों मौन हैं? किसान सलाहकार आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं लाठी चार्ज हो रहा है, भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. मुख्यमंत्री जी आपके जीरो टॉलरेंस का क्या हुआ? आप तेजस्वी यादव को बगल में बिठाये हुए हैं जबकि उन पर भ्रष्टाचार करने को लेकर चार्जशीट दाखिल की गई है? क्यों नहीं इस्तीफा ले रहे?
पुल के सवाल पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विपक्षी बीजेपी का शोर-शराबा
11:30 बजे- तेजस्वी के जवाब के दौरान विपक्षी बीजेपी ने कुर्सी उठाईं
Aimim विधायक अख्तरुल इमान के सवाल पर बोल रहे तेजस्वी, तेजस्वी के जवाब के दौरान विपक्षी बीजेपी सदस्य वेल में घुसे, कुर्सियां उठाईं। विस स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने दी कार्रवाई की चेतावनी।
11:36 बजे: विपक्ष के शोर-शराबे के बाद स्पीकर उखड़े, दी चेतावनी
विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने बीजेपी सदस्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कार्रवाई की मांग की।
11:37 बजे: विपक्षी बीजेपी के भारी शोर शराबे के बीच विधानसभा की कार्यवाही कल गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।