ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

18 राज्य, 188 जिले, 574 जिंदगियां खत्म… आफत की बारिश

UB India News by UB India News
July 13, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. उत्तर भारत में भारी बारिश ने जल प्रलय जैसे हालात ला दिए हैं. देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश के चलते बुरा हाल है. कई इलाके बाढ़ से जलमग्न हैं और लोगों को घरों से निकालकर दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार (11 जुलाई) तक देश के 18 राज्यों के 188 जिले बारिश और बाढ़ की चपेट हैं और जान-माल को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है. बारिश से संबंधित घटनाओं में 574 लोगों की मौत हुई है,. जबकि 16 लोग गायब बताए गए हैं. 497 लोग घायल हैं. 8644 मवेशियों की भी बारिश के चलते मौत हो चुकी है. 8815 मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 47,225 हेक्टेयर फसल बरबाद हो चुकी है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

हिमाचल प्रदेश में खौफनाक मंजर
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. पहाड़ी राज्य के 12 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं. हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते अब तक कुल 95 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 लोग लापता हैं, जबकि 99 लोग घायल हैं. 76 मकान पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं, जबकि 319 मकानों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. 471 जानवरों की भी मौत हुई है.

पंजाब-हरियाणा में 15 की मौत
पंजाब और हरियाणा में कई इलाके अब भी जलमग्न हैं. बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण छह और लोगों की मौत की सूचना मिली, जिसके साथ पिछले तीन दिनों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है. पंजाब में आठ मौतें हुईं, जबकि हरियाणा में सात लोगों की जान चली गई. दोनों राज्यों में बचाव अभियान जारी है.

दिल्ली में यमुना डेंजर लेवल पार
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार, सुबह 8 बजे, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया. यमुना का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर के करीब है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया जिस वजह से लोगों ने घर खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है.

बाढ़ और बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
वेस्टर्न मध्यप्रदेश
असम
मेघालय
अरुणाचल प्रदेश
उत्तरी बंगाल, सिक्किम

येलो अलर्ट
ईस्टर्न राजस्थान
ईस्टर्न एमपी
छत्तीसगढ
झारखंड
उड़ीसा
महाराष्ट्र
गोवा
तेलंगाना
आंध्रप्रदेश
केरल
तमिलनाडु
कोस्टल कर्नाटक

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा , सोनिया गांधी देंगी एक दिन पहले भोज …..

बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा , सोनिया गांधी देंगी एक दिन पहले भोज .....

यूएनएसी में वीटो का इस्तेमाल नैतिक दायित्वों के आधार पर नहीं : भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव का किया समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend