ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग

UB India News by UB India News
July 11, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
मानसून सत्र की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित, BJP मुख्यमंत्री और तेजस्वी से इस्तीफे की कर रहा मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बीजेपी में मुख्य सचेतक जनक सिंह ने सदन में उपमुख्यमंत्री के चार्जशीट होने की बात उठाई. जिसके बाद कार्यवाही को ही स्थगित कर दिया गया. बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांग रहा था. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी ने जोरदार हंगामा किया और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब 

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

वहीं, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन क्यों हैं . क्या अब वो भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंसे से हट गए हैं. एक भ्रष्टाचारी को बिहार की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी. ये जयप्रकश नारायण की धरती है. कांग्रेस को हमने उखाड़ कर फेंक दिया था. चारा चोर को भी नहीं छोड़ा था उन्हें कुर्सी से उतार दिया था. अब फिर से भ्रष्टाचारियों की सरकार चलना चाह रहे हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा क्या आपने भ्रष्टाचार से सौदा कर लिया है. उन्होंने कहा कि आज शोक प्रस्ताव था तो हम सदन की कार्यवाही का सम्मान करते हुए चुप रहे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनको बर्खास्त करना होगा. मुख्यमंत्री ने कुर्सी का सौदा कर लिया है. ये संदेश जनता तक जाना चाहिए.

राबड़ी देवी ने बीजेपी पर बोला हमला 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव और पुरे परिवार पर लैण्ड फॉर जॉब मामले में चार्जसीट को लेकर कहा कि केंद्र की सरकार तेजस्वी यादव को फंसा रही है. नरेंद्र मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं. कोई काम नहीं करते हैं. नरेंद्र मोदी ने देश का पैसा लूटा है. उन्होंने अपने पार्टी के लिए जिले में मॉल बनाया और देश के सभी जिलों में पार्टी कार्यालय खोला है. दिल्ली से लेकर बिहार तक बीजेपी के लोग यही काम कर रहे हैं.

बीजेपी कई मुद्दा उठाएगी

शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव का मुद्दा बीजेपी उठाएगी. लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है, जिसमें तेजस्वी का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है. बीजेपी सदन में तेजस्वी के इस्तीफे की मांग करेगी. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच जारी विवाद का मुद्दा भी सदन में बीजेपी उठाएगी. 20 लाख रोजगार वाले मुद्दा पर भी बीजेपी सरकार को घेरेगी. कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगी.

सरकार की रहेगी कि सदन सुचारू रूप से चले

भागलपुर-खगड़िया अगवानी पुल हवा के झोंके से ध्वस्त हो गया था. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इन तमाम मुद्दों पर बीजेपी सदन में चर्चा चाहती है. वहीं, सरकार की तरफ से विपक्ष को जवाब देने की रणनीति तैयार की जा रही है. सरकार की कोशिश है कि सदन सुचारू रूप से चले.

बीजेपी विधानसभा तक मार्च करेगी

10 जुलाई को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव के विरोध में दोपहर 12 बजे विधानसभा का घेराव करेगा. मानसून सत्र के दौरान ही 13 जुलाई को बीजेपी शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव के विरोध में गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च करेगी, वहीं, सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर कुल 80 मजिस्ट्रेट के साथ 400 पुलिस बल तैनात किए जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

देश में जल तांडव! बारिश से हिमाचल में तबाही, लोगों को घरों में रहने के निर्देश,मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

देश में जल तांडव! बारिश से हिमाचल में तबाही, लोगों को घरों में रहने के निर्देश,मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend