ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

UB India News by UB India News
July 11, 2023
in खास खबर, दिल्ली
0
बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की राजधानी दिल्ली रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद बाढ़ के मुहाने पर है. ऐसा इसलिए कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से एक मीटर से भी कम की दूरी पर है. हरियाणा सरकार द्वारा यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की वजह से यह स्थिति और भी विकट हो गई है. इस खतरे को भांपते हुए ही आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्रीय जल आयोग ने दिल्ली के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी है. इतना ही नहीं, यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को भी कहा गया है.

  • सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

    दिल्ली में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे जिसमें यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी।
  • आज दिल्ली में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली की हालिया राडार इमेजरी के अनुसार अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोई महत्वपूर्ण वर्षा होने की संभावना नहीं है। रात में अपडेट किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जुलाई को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, दिल्ली में मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
    अगर बढ़ा यमुना का जलस्तर तो लोगों को करेंगे शिफ्ट: सौरभ भारद्वाज

    बारिश की स्थिति पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल तक यमुना नदी में जल स्तर 204 मीटर को पार कर जाएगा। सरकार सभी आवश्यक तैयारी करेगी, अगर यमुना का जल स्तर 205 मीटर को पार कर जाता है, तो हम आसपास के इलाकों से लोगों को हटा देंगे। सीएम ने आज सभी विभागों की आपात बैठक बुलाई है और तैयारियों की समीक्षा करेंगे… सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी को फील्ड पर रहने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय जल आयोग ने भारी बारिश के बाद दिल्ली में बाढ़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार सहित सभी संबंधित एजेंसियों को भी चेतावनी जारी की है. दिल्ली सरकार सहित सभी प्रशासनिक एजेंसियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है. यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी और बारिश की आशंकाओं को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक आपात बैठक भी सोमवार को कॉल की है. इससे साफ है कि भारत मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमानों के मुताबिक अगर दिल्ली में बारिश हुई और हरियाणा से पानी आने की मात्रा में कमी नहीं आई तो युमना का पानी मंगलवार को दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बहने लग जाएगा. फिलहाल, दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों और राहत कार्य से संबंधित एजेंसियों को इमरजेंसी मोड में तैयार रहने को कहा है. ताकि यमुना का जल स्तर पर खतरे की सीमा पार करने और ​हथिनीकुंड बैराज से निकला पानी दिल्ली के आवासीय इलाकों में प्रवेश करने पर, लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पहुंचाना संभव हो सके.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल क्यों?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की तरह हरियाणा में भी भारी बारिश जारी है. लगातार बारिश के बाद हरियाणा सरकार ने यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ दिया है. हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है. मंगलवार को ​हथिनीकुंड बैराज का पानी दिल्ली में चरम पर होगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सिचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक आदेश में पहली चेतावनी जारी कर दी है. विभागीय आदेश में कहा गया है कि रविवार शाम 4 बजे हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1,05,453 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर दिल्ली में होना तय है. दिल्ली सरकार के अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं. जागरूकता बढ़ाने और नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को भी तैनात रहने को कहा गया है.

CWC की चेतावनी में क्या है?

दिल्ली सरकार की तरह केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने भी दिल्ली को लेकर चेतावनी दी है कि दिल्ली में यमुना में जल स्तर बढ़ रहा है और मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की उम्मीद है।
सीडब्ल्यूसी के बाढ़-निगरानी पोर्टल के मुताबिक रविवार दोपहर 1 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 203.18 मीटर था। बीती रात 9 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 203.62 मीटर दर्ज किया गया। यमुना के पानी को लेकर चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है. सीडब्ल्यूसी की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच दिल्ली यमुना का जल स्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की संभावना है। यानी कल दोपहर तक यमुना का पानी खतरे के ​निशान को पार कर जाएगा.

इन इलाकों के लोगों पर बाढ़ खतरा सबसे ज्यादा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ से सबसे पहले और ज्यादा प्रभावित वाले क्षेत्रों में नौ इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में सीलमपुर की किसान बस्ती, सोनिया विहार में एमसीडी टोल, पुराना लोहे का पुल, आईएसबीटी वाली किसान बस्ती, अन्नपूर्णा मंदिर, उस्मानपुर पुस्ता, बदरपुर खादर गांव, सबपुर बस टर्मिनल और गढ़ी मांडू गांव इलाके शामिल हैं. इसके अलावा, दिल्ली सचिवालय, आईटीओ के आसपास का इलाका, लाल किला, यमुना बाजार, लक्ष्मी नगर, विवेक विहार, आनंद विहार, प्रीत विहार, कृष्णा नगर, शाहदरा, वजीराबाद, बाबरपुर, अलीपुर, नांगलोई नजफगढ़ सेक्टर, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट, यमुना से लगे ओखला, पल्ला विलेज, तुगलकाबाद के इलाके, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, निरंकारी कॉलोनी, बुरारी, संत नगर, गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क सहित यमुना डूब क्षेत्र में शामिल अनाधिकृत कॉलोनियां भी शमिल हैं.

Haryana से चलकर Delhi तक ऐसे पहुंचता है पानी

बता दें कि मानसून बारिश बड़े पैमाने की पर होने की वजह से दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ ताजा है, लेकिन दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात दिल्ली के पानी से कम मानसूनी बारिश ज्यादा होने पर हरियाणा द्वारा पानी छोड़ने जाने पर ज्यादा पैदा होते हैं. पांच साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. खतरा इसलिए कि पिछले कुछ दिनों के दौरान हरियाणा में भारी बारिश के बाद प्रदेश सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ दिया है. हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है. पानी यमुनानगर से चलकर हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत होते हुए दिल्ली में प्रवेश करती है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा के अधिकारियों ने दिल्ली यमुना में पानी छोड़ने के बाद दिल्ली में उसके जल स्तर में बढ़ोतरी को लेकर आगाह कर दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
देश में जल तांडव! बारिश से हिमाचल में तबाही, लोगों को घरों में रहने के निर्देश,मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

देश में जल तांडव! बारिश से हिमाचल में तबाही, लोगों को घरों में रहने के निर्देश,मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में बम-बम की गूंज

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में बम-बम की गूंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend