ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में बम-बम की गूंज

UB India News by UB India News
July 11, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में बम-बम की गूंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। देशभर के शिवालय सजे-धजे हैं। सूरज की पहली किरण फूटने से पहले ही भक्‍तों का तांता मंदिरों में लग गया। सावन के पहले सोमवार के लिए बिहार , यूपी दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर के मंदिर भी तैयार हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में इस तरह के इंतजाम हैं कि उन्हें दर्शन के लिए बारिश में भीगना न पड़े। सावन का महीना शुरू होने के साथ ही बोल बम के जयकार भी सुनाई देने लगे हैं। श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पवित्र गंगाजल लाने के लिए कावड़ियों का तीर्थ स्थलों पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई यानी आज है और इस बार अधिकमास या मलमास की वजह से सावन सोमवार की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। शिव भक्त विभिन्न तरीकों से भोलेनाथ की पूजा पाठ करते हैं और सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। सावन मास में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सावन सोमवार के दिन शिवलिंग की विशेष तरीके से पूजा अर्चना करने पर जीवन में तरक्की और समृद्धि आती है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की भी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं सावन सोमवार में किस तरह से अभिषेक करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है और सभी कार्य आसानी से पूरे होने लगते हैं…

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

इस उपाय से तरक्की के बनते हैं योग

इस उपाय से तरक्की के बनते हैं योग

नौकरी व बिजनस को लेकर चिंतित रहते हैं और मेहनत के अनुसार अच्छी तरक्की नहीं हो रही है तो सावन सोमवार का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से करियर में तरक्की के योग बनते हैं और नौकरी व कारोबार की हर चिंता दूर होती है।

इस उपाय से संपत्ति में होती है वृद्धि

इस उपाय से संपत्ति में होती है वृद्धि

संपत्ति और सुख शांति में वृद्धि के लिए सावन के हर सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में शिवलिंग का दही से अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव की प्रिय वस्तु भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और संपत्ति के साथ साथ सुख-शांति में भी वृद्धि होती है।

इस उपाय से मिलता है अटका धन

इस उपाय से मिलता है अटका धन

अटके हुए धन की प्राप्ति के लिए सावन में जब भी बैल मिले, चाहें वह किसी भी दिन है, उसको हरा चारा खिलाएं। बैल को भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी के रूप में पूजा की जाती है। सावन मास में बैल को हरा चारा खिलाने से अटका हुआ धन जल्द मिलता है और धन वृद्धि के शुभ योग बनना शुरू हो जाते हैं।

इस उपाय धन धान्य में होती है वृद्धि

इस उपाय धन धान्य में होती है वृद्धि

धन धान्य में वृद्धि के लिए सावन के हर सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें। शिव पुराण में बताया गया है कि ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और लक्ष्मी आगमन के योग बनते हैं।

अटके हुए कार्य बनने और आर्थिक उन्नति के लिए

shivling

अटके हुए कार्य बनने और आर्थिक उन्नति के लिए सावन के हर सोमवार को शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर चांदी के लोटे में जल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें। शिवलिंग का लोटे से अभिषेक करते समय 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय” या ‘ॐ पार्वतीपतये नमः‘ मंत्रों का जाप करते रहें। जब तक 108 बार मंत्र पूरे ना हो जाएं तब धीरे धीरे अभिषेक करते रहें। ऐसा करने से आर्थिक उन्नति होती है और सभी कार्य शिव कृपा से पूरे होने लगते हैं।

इधर सुबह से ही बिहार के सभी जिलों के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का हुजूम देखने को मिल रहा है। वहीं कल से ही सुल्तानगंज से श्रद्धालु जल लेकर बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना होने लगे।

पटना के महावीर मंदिर में आज सुबह 5 बजे से ही शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। पटना के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्त अपनी मनोकामना के साथ पूजा करने पहुंच रहे हैं।

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में अरघा के जरिए हाे रहा है जलाभिषेक।
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में अरघा के जरिए हाे रहा है जलाभिषेक।

सावन की पहली सोमवारी को लेकर पटना के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई। मंदिरों में बज रहे शंखनाद और ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्ति में डूब गया है।

देवघर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

देवघर में शिवभक्तों का मेला उमड़ा पड़ा है। पहली सोमवारी होने की वजह से कांवरियों की कतार बाबा मंदिर से छह किलोमीटर दूर नंदन पहाड़ी तक पहुंच गई है। संभावना जताई जा रही है कि एक लाख से अधिक शिवभक्त आज बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

समस्तीपुर के विद्यापति धाम मंदिर में पहली सोमवारी को जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
समस्तीपुर के विद्यापति धाम मंदिर में पहली सोमवारी को जलाभिषेक को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

भीड़ को लेकर प्रशासन चौकस है। कांवरियों की कतार को नियंत्रित करने से लेकर भीड़ नियंत्रण का पूरा जिम्मा पुलिस के हाथ है। तनिक भी चूक नहीं हो, इसलिए एक नहीं तीन-तीन अधिकारी अलग-अलग टीम बनाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के अनुसार सरदारी पूजा के बाद अहले सुबह 3.55 बजे से भक्त ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ा कर रहे हैं। स्पर्श पूजा बंद होने की वजह से हर बार की तरह इस बार भी अर्घा से जलार्पण की व्यवस्था की गई है।

भीड़ नियंत्रण के प्रबंधन की रूप रेखा के मुताबिक कांवरिया के क्यू सिस्टम का नियंत्रण अंतिम छोर से होगा। क्यू में तैनात पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम को अपडेट करेंगे। ये 11 ओपी की निगरानी में होगा। ये टेल प्वाइंट से मंदिर तक है। सभी ओपी में डीएसपी प्रतिनियुक्त हैं।

पटना के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
पटना के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

इस सावन पड़ेंगे 8 सोमवार

कई पंडितों का यह मानना है कि 19 सालों के बाद यह काफी अच्छा संयोग बना है कि इस साल सावन का महीना 59 दिनों का है। कई ज्योतिष, आचार्यों का मानना है कि इस वक्त सावन का महीना खास महत्व रखता है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने और श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

दूध से अभिषेक करते श्रद्धालु।
दूध से अभिषेक करते श्रद्धालु।

सावन की पहली सोमवारी को लेकर राजधानी पटना के शहरी और ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में सुबह से ही लोग भक्ति में डूबे नजर आए। जगह जगह ओम नमः शिवाय का उद्घोष हो रहा है। राजा बाजार के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

औरत, बच्चे, पुरुष सभी पंक्ति में लगकर पूजा-अर्चना करते देखे गए। बातचीत के क्रम में कई श्रद्धालुओं ने बताया कि इस वर्ष सावन महीने का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस वर्ष सावन महीने में की गई पूजा और मांगी गई मुरादें भगवान शिव पूरा करते हैं।

बिहटा के बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
बिहटा के बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

अतिप्राचीन बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो, इसका मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से ध्यान रखा जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और दिल्ली की जंग, अध्यादेश के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई

केंद्र के अध्यादेश पर आज SC में सुनवाई

भारत और चीन के बीच रिश्ते कैसे रहेंगे, यह इस बात से तय होगा कि सीमा पर दोनों के बीच हालात कैसे हैं: एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज गांधीनगर से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend