ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्रियों की बीजेपी चीफ से मुलाकात, क्या है मायने

UB India News by UB India News
July 5, 2023
in Lokshbha2024, राजनीति
0
केंद्रीय मंत्रियों की बीजेपी चीफ से मुलाकात, क्या है मायने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मिशन मोड में अंजाम देने जुटी हुई है। मंगलवार को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी है। मोदी सरकार में शामिल कई मंत्री कल ही बीजेपी चीफ जे पी नड्डा से मिले हैं। कयास हैं कि ये मुलाकात मोदी सरकार में बदलाव को लेकर हैं। हालांकि, बीजेपी के सूत्र इस मुद्दे पर बिल्कुल चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, जिस तरीके से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है उससे साफ है कि देर-सवेर मंत्रिमंडल में बदलाव होने तय हैं।

नड्डा ने मंत्रियों की मुलाकात के मायने?
जिस दिन बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले उसी दिन नड्डा से कई मंत्रियों ने भी मुलाकात की है। हालांकि, पार्टी सूत्र इस मुलाकात को मंत्रिमंडल में फेरबदल से नहीं जोड़ रहे हैं। लेकिन जिस तरीके से बीजेपी एनडीए के पुराने सहयोगियों से संपर्क साध रही है, उससे माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मोदी सरकार में फेरबदल हो सकता है। कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में अपने सहयोगियों से जनवरी तक जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे करने को कहा था।

RELATED POSTS

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

इन मंत्रियों की हुई मुलाकात
बीजेपी चीफ नड्डा से मिलने वालों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, श्रम और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पृथ्वी और विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन मंत्रियों पार्टी उनको दी गई राज्यों की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि टीडीपी, शिरोमणि अकाली दल (SAD), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जैसे दलों के साथ बीजेपी की बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि ये सभी दल कुछ दिनों में औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम बदलाव
सूत्रों के अनुसार, जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा हो सकती है। कई सहयोगियों को मोदी कैबिनेट में एडजस्ट किया जा सकता है। चूंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। नए सहयोगियों को एनडीए में शामिल करके पार्टी कमजोर इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। चिराग पासवान, हरसिमरत कौर बादल, उपेंद्र कुशवाहा सहयोगी दलों से मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पीएम मोदी के अंतिम फैसले पर सबकी नजरें हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

by UB India News
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार संसद में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से जारी हंगामे को खत्म करने की पहल में जुट...

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी दे सकते हैं इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी दे सकते हैं इस्तीफा

डिफॉल्ट बेल के प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

नए सिरे से तय हो जाति व्यवस्था...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend