ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से हो सकता है शुरू, 10 अगस्त तक चल सकता है

UB India News by UB India News
June 29, 2023
in खास खबर, सांसद
0
संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से हो सकता है शुरू, 10 अगस्त तक चल सकता है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चल सकता है. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में इस पर फैसला होगा. अगले कुछ दिनों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली सीसीपीए की बैठक में ये फैसला होगा. माना जा रहा है कि इस बार मॉनसून सत्र में दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर नियुक्ति के लिए अथॉरिटी बनाने वाले अध्यादेश का मुद्दा छाया रहेगा.

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशभर में विपक्षी नेताओं से मुलाकात करके अध्यादेश मामले पर उनका समर्थन मांगा है. इसी अध्यादेश को लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपना स्टैंड क्लीयर नहीं किया है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी से मतभेद भुलाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने को कहा है. आप लगातार कांग्रेस पर उसका साथ देने का दबाव बना रही है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इससे साथ ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो रही हैं. इन सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगा. इनमें से पश्चिम बंगाल की 6, गुजरात की 3 और गोवा की एक सीट शामिल है. पश्चिम बंगाल में डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और सुखेंदु शेखर रे का कार्यकाल 18 अगस्त तक समाप्त हो रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल में लुज़िन्हो जोकिम फलेरियो के इस्तीफे से खाली राज्यसभा सीट पर 24 जुलाई को ही उपचुनाव होगा. इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 तक है.

वहीं, गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगलसिंह माथुरजी का कार्यकाल 18 अगस्त को ही खत्म हो रहा है. राजनीतिक हलकों में विदेश मंत्री एस जयशंकर को फिर से गुजरात से भेजे जाने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है. जबकि गोवा से विनय तेंडुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त होगा. इन सभी सीटों पर नामांकन की तारीख 13 जुलाई है.

गुजरात की जिन 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा, उनमें पूरी तरह से बीजेपी का दबदबा रहेगा. क्योंकि कांग्रेस विधानसभा में कमजोर स्थिति में ऐसे में फिर से तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय है. ऐसे में चर्चा यह है कि पार्टी फिर से विदेश मंत्री एस जयशंकर को राज्यसभा भेजेगी. दो अन्य सीटों पर बदलाव हो सकता है. राज्य सभा के जिन दो अन्य सदस्यों का कार्यकाल पूरा होगा. इनमें जुगल जी ठाकोर और दिनेश चंद्र अनावड़िया का नाम शामिल है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

परिसीमन बिल पर बढ़ी हलचल , 15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र बुला सकती है सरकार …………..

by UB India News
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार संसद में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से जारी हंगामे को खत्म करने की पहल में जुट...

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
इमरान, पाकिस्तान और मुसलमान…….

इमरान, पाकिस्तान और मुसलमान.......

गैरकानूनी कब्जा छोड़ना होगा……

गैरकानूनी कब्जा छोड़ना होगा......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend