ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गैरकानूनी कब्जा छोड़ना होगा……

UB India News by UB India News
June 28, 2023
in Lokshbha2024, सेना, स्पेशल स्टोरी
0
गैरकानूनी कब्जा छोड़ना होगा……

RELATED POSTS

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू में नेशनल सिक्यॉरिटी कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले PoK  से गैरकानूनी कब्जा छोड़ना होगा, इसके लिए फौजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि PoK की अवाम ही पाकिस्तान से अलग होने का एलान कर देगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि वो दिन दूर नहीं, जब पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाला कश्मीर भी भारत को वापस मिलेगा और इसके लिए भारत को कोई ख़ास कोशिश भी नहीं करनी पड़ेगी। राजनाथ ने कहा कि PoK को भारत में फिर से शामिल करने का समय अब पास आ गया है क्योंकि PoK के लोग ख़ुद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं, बग़ावत कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि PoK की जनता को पाकिस्तान से न खाना मिल रहा है, न बिजली-पानी, इसलिए आये दिन वहां पाकिस्तान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत को बस PoK की जनता को इशारा भर करना है, वो ख़ुद ही भारत के साथ जुड़ने को तैयार है। पाकिस्तान ने भारत-अमेरिका साझा घोषणापत्र में सीमापार आतंकवाद को बढावा देने के आरोप को “एकतरफा, गुमराह करने वाला और अवांछित” बताया था। इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा, “पाकिस्तान इस घोषणापत्र से अपमानित महसूस कर रहा है और वही पुरानी बात दोहरा रहा है कि भारत दुनिया का ध्यान कश्मीर से हटा रहा है। मैं पाकिस्तान से सहमत हूं। दुनिया का ध्यान कश्मीर से हटाने में हम सफल हुए हैं। हम पाकिस्तान सरकार को कहना चाहते हैं कि बार-बार कश्मीर का राग अलापने से उसे कोई फायदा नहीं होना वाला। अपना घर संभालिए।” इसमें तो कोई दो राय नहीं है कि पाकिस्तान ने PoK पर अवैध कब्जा कर रखा है, उसे ये कब्जा छोड़ना ही होगा। पाकिस्तान ने कश्मीर के जिस इलाके पर कब्जा किया है, उसके संसाधनों का वो पूरा दोहन कर रहा है, लेकिन उसने कभी PoK के लोगों को अपना नहीं माना, उनके साथ जुल्म ज्यादती की, PoK के लोगों को बुनियादी हक तक नहीं दिए, इसीलिए वहां पाकिस्तान की सरकार और फौज के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ रही है, रोज़ प्रदर्शन हो रहे हैं। फौज के खौफ के बाद भी लोग घरों से निकल रहे हैं, खुलेआम भारत में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए राजनाथ सिंह ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान को अवाम के दवाब में PoK से कब्जा छोड़ना पड़ेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब दुनिया में पाकिस्तान को कोई नहीं पूछता, पाकिस्तान की पहचान सिर्फ आंतकवादी और कंगाल देश के तौर पर बन चुकी है। पहले जब भारत के नेता दूसरे देशों में जाते थे, तो हर बार कश्मीर का मुद्दा उठता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए और वहां भी किसी ने पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने 2014 में कहा था कि मुझे सौगंध है इस मिट्टी की देश कभी नहीं झुकने दूंगा, इस कसम को मोदी ने पूरा करके दिखाया है। आज पूरी दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है, इमरान खान ने भी अब इस बात को कबूल किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

Next Post
हुकूमत और फौज की चालबाजी ……….

हुकूमत और फौज की चालबाजी ..........

प्रधानमंत्री की दखल……

प्रधानमंत्री की दखल......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend