ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गेमिंग ऐप और धर्मांतरण

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in Lokshbha2024, खेल, ब्लॉग, समाज
0
गेमिंग ऐप और धर्मांतरण

RELATED POSTS

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज टेक्नोलॉजी और मोबाइल के जमाने में माता-पिताओं को अपने बच्चो के वर्ताव से सावधान रहना चाहिए खासकर अगर गेम का आदि हो तो । अगर आपका बच्चा फोन या लैपटॉप पर लगातार गेम खेल रहा है, अनजान लोगों से लंबी बातें कर रहा है, बिना बताए घर से बाहर चला जाता है, उसकी आदतों में कुछ बदलाव दिखाई दे रहा है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि देश में एक गिरोह काम कर रहा है, जो लालच देकर, मददगार बनकर, बच्चों को बहला कर उनका धर्मान्तरण करवा रहा है। जो तथ्य सामने आए हैं, वो चिंता में डालने वाले हैं। गाजियाबाद में गेमिंग ऐप के जरिए 4 बच्चों के धर्मान्तरण की कोशिश की जांच के दौरान यूपी पुलिस को चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। पता लगा कि मजहबी गिरोह का जाल उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। मुंबई के पास मुंब्रा में इस गिरोह के एक सदस्य ने दावा किया है कि उसने करीब चार सौ हिन्दुओं को इस्लाम कबूल करवाया है। ये दावा पुलिस ने नहीं किया है, गिरोह का एक सदस्य एक बच्चे से बातचीत के दौरान खुद ये जानकारी दे रहा है। इस बच्चे के साथ फोन पर हुई बातचीत का पूरा ऑडियो टेप मेरे पास है। इस बातचीत को सुनकर आप हैरान जाएंगे। इस गिरोह के लोग उन परिवारों को टारगेट करते हैं, जो मुसीबत में हैं, परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं, उन बच्चों को टारगेट करते हैं, जो कंप्यूटर पर गेम खेलते हैं और ज्यादातर वक्त ऑनलाइन रहते हैं। गिरोह के सदस्य बच्चों को पैसे, अच्छी नौकरी का लालच देते हैं, विदेश घुमाने का ऑफर देते हैं, और शुरूआत होती है गेम में जीत दिलाने की गारंटी से। गाजियाबाद में एक बच्चा जिम जाने के बहाने मस्जिद में पांच बार नमाज के लिए जाता था। माता-पिता को शक हुआ, बेटे का पीछा किया, तो हकीकत सामने आ गई। माता पिता ने पुलिस से शिकायत की, तो मस्जिद से इमाम अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुम्ब्रा में रहने वाले शाहनवाज का नाम सामने आया, पुलिस ने शाहनवाज से संपर्क किया, उसके बाद से वो गायब हो गया। अब पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने जा रही है, जिससे वो विदेश न भाग सके। ये केस मजबूरी का फ़ायदा उठाकर धर्म परिवर्तन का केस है। 47 मिनट का पूरा टेप सबूत है इस बात का कि नाबालिग हिंदू बच्चों को बहलाकर-फुसलाकर लालच देकर, जन्नत और हूरों का ख़्वाब दिखाकर इस्लाम क़बूल करने के लिए तैयार किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच भी यही बताती है। एक मज़हबी गिरोह है जो कंप्यूटर गेम के ज़रिए बच्चों तक पहुंचता है या फिर लोगों की मजबूरी का फ़ायदा उठाता है, उनका धर्म परिवर्तन कर रहा है। ज़्यादातर मालों में मां-बाप को पता ही नहीं चलता कि उनका बच्चा कब धर्म बदल चुका है। पुलिस के लिए भी ऐसे मामलों को सुलझाना आसान नहीं होता। हमारे देश में हर किसी को अपनी मर्ज़ी से किसी भी धर्म को अपनाने की छूट है, पर अगर धर्म परिवर्तन डरा-धमकाकर, बहला-फुसलाकर या लालच देकर किया जाए, तो ये क़ानूनन अपराध है। अगर किसी नाबालिग को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाए, राज़ी कराया जाए, तो ये और भी बड़ा अपराध है। लेकिन ऐसे मामलों में सबूत जुटाना, लालच देने का सबूत हासिल करना मुश्किल होता है। लेकिन ग़ाज़ियाबाद, मुंब्रा के मामले ऐसे हैं, जहां पुलिस के पास सबूत भी हैं और गवाह भी। सबसे बड़ी बात ये है कि मां-बाप को सतर्क रहना पड़ेगा, बच्चों पर नज़र रखनी पड़ेगी। ग़ाज़ियाबाद, मुंब्रा की ये रिपोर्ट मां-बाप के लिए एक चेतावनी है। एक और बात मैं कहना चाहता हूं ऐसे दो चार मामलों को लेकर पूरे इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश भी बेमानी है। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब ने भी जबरन धर्म परिवर्तन का कभी समर्थन नहीं किया। जो दो चार मुस्लिम ये काम करते हैं वो पूरी कौम को बदनाम करते हैं, लेकिन उनकी वजह से हमें पूरी कौम को ऐसा नहीं समझना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
हत्या का महिमामंडन………

हत्या का महिमामंडन.........

बिन बात का बतंगड़………

बिन बात का बतंगड़.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend