कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में देर रात आग लग गई। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों इसी ट्रेन में एक शख्स ने आग लगाई थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बार भी किसी शख्स के आग लगाने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने उस अज्ञात शख्स की तलाश शुरू कर दी है, जिसने कन्नूर रेलवे स्टेशन पर रुकी कन्नूर-अलप्पुझा एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस (16306) में आग लगाई। ट्रेन में सवार यात्री उतर चुके थी, तब यह घटना हुई इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
अलप्पुझा – कन्नूर एग्जिक्यूटिक रात 11 बजे कन्नूर पहुंची थी। ट्रेन को आठवें यार्ड में रोक दिया गया था। सबसे पहले रेलवे कर्मचारियों ने आग देखी। दमकल की गाड़ी के यहां नहीं पहुंचने से अफरातफरी मच गई।
एक घंटे बाद आग पर काबू
बताया जा रहा है कि ट्रेन में आग लगने की सूचना रेलवे अधिकारियों को रात को लगभग 1:30 बजे मिली। स्टेशन मास्टर और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का काम शुरू किया गया और लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
केरल: कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में देर रात आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच जारी है। pic.twitter.com/gxLWeQlwy6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2023