ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अलीनगर… ये कैसा नाम है?

UB India News by UB India News
May 25, 2023
in दरभंगा, भाजपा
0
अलीनगर… ये कैसा नाम है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दरभंगा में बीजेपी के पूर्व सांसद जनक का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने इलाके का नाम अलीनगर होने पर जताई आपत्ति जताई है. पूर्व सांसद जनक ने कहा कि अलीनगर… ये कैसा नाम है? जब नाम अलीनगर है तो लगाइये जय श्रीराम का नारा. आपको बता दें कि दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के हाटगाछी में बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बीजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, JDU के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सह बीजेपी के वर्तमान नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, बीजेपी के पूर्व सांसद जनक चमार सहित दरभंगा, मधुबनी के सांसद के साथ-साथ बीजेपी के कई विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था.

‘जब नाम अलीनगर है तो लगाइये जय श्रीराम का नारा’

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद जनक चमार ने कहा कि देखिये ये नाम कैसा है. जब नाम अलीनगर है तो जय श्रीराम का नारा तो बनता है. लगाइये जय श्रीराम का जोरदार नारा. वहीं, इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. मंच से उन्होंने कहा कि अखबार और टीवी के माध्यम से आप बिहार के पलटू राम मुख्यमंत्री को देख रहे हैं. ये दलित विरोधी सरकार बिहार में चल रही है. आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि समय-समय पर कैसे दलित को ये कुचलने का काम करते हैं. इनके राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, डीएम के हत्यारे को दलित के हत्यारे को जेल से बाहर किया जा रहा है. इतना ही नहीं बिहार के पलटू कुमार बिहार के दलित राज्यपाल को हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं करवा रहे हैं. जाति भावनाओं से पलटू कुमार पूरी तरह से ग्रसित हैं.

सम्राट चौधरी ने सरकार को घेरा

वहीं, इस दौरान जनक ने RJD को भी जमकर घेरा और परिवारवाद का आरोप लगाया. आपको बता दें कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है और वो कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती. वहीं, कार्यक्रम के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतिश सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि बिहार में बालू माफिया और शराब माफिया का राज चल रहा है. मुख्यमंत्री क्रेडिट लेते हैं कि हमने बिहार में शराबबंदी कर दी, लेकिन बिहार की जनता को शराबी किसने बनाया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

Next Post
बालू के अवैध खनन पर अब जागी नीतीश सरकार..

बालू के अवैध खनन पर अब जागी नीतीश सरकार..

बुलडोजर चलवाना प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह से गलत ,2 हजार से ज्यादा परिवारों को राहत

बुलडोजर चलवाना प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह से गलत ,2 हजार से ज्यादा परिवारों को राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend