ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

17 साल में नीतीश कुमार कितने सरकारी भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन राज्यपाल से कराया?

UB India News by UB India News
May 25, 2023
in पटना, भाजपा
0
लालू-बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए संसद भवन के उद्घाटन में 19 विपक्षी दल शामिल नहीं होंगे. विपक्षी दलों द्वारा उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया गया है. बीजेपी लगातार विपक्ष पर हमलावर है. ताजा मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने जेडीयू और खासकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर उनकी ही पुरानी बात को याद दिलाकर हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि नये संसद भवन के शुभारम्भ पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईर्ष्या-द्वेष की राजनीति करने वाले नीतीश कुमार बतायें कि 17 साल में उन्होंने कितने सरकारी भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन राज्यपाल से कराया? उन्होंने आगे कहा कि कहा कि पटना में विधानमंडल के नये भवन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया था और किसी ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं किया था.

सुशील मोदी ने कहा कि यदि हिम्मत है तो विपक्ष घोषणा करें कि वह भारतीय अस्मिता और गौरव के प्रतीक नये संसद भवन की कार्यवाही में कभी भाग नहीं लेगा. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया और अपशब्द तक कहे थे, उन्हें आज आदिवासी सम्मान की बड़ी चिंता हो रही है.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

इंदिरा गांधी का नाम लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पुराने संसद भवन की एनेक्सी का उद्घाटन किया था. बाद में सांसद राहुल गांधी ने संसद के पुस्तकालय का शिलान्यास किया. कांग्रेस को कभी राष्ट्रपति की याद क्यों नहीं आयी? सुशील मोदी ने आगे कहा कि यूपीए सरकार के समय जयराम रमेश नया संसद भवन बनाने की जरूरत बता रहे थे. जब एनडीए सरकार ने सेंट्रल विस्टा बनाने का निर्णय किया, तब कांग्रेस विरोध में खड़ी हो गई.

नए संसद भवन पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

उन्होंने कहा कि जो लोग नये संसद भवन के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक गए और पराजित हो कर लौटे, वे अब केवल इसलिए विरोध में हैं कि इस भवन के उद्घाटन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को मिलते नहीं देख सकते. सुशील मोदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नये संसद भवन का उद्घाटन महान स्वाधीनता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर हो रहा है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

विपक्षी दलों ने बनाई दूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्धघाटन दिल्ली में करेंगे. एक और सत्ता पक्ष इसको लेकर खुश है और सारी तैयारियां कर रहा है. वहीं, दूसरी ओर विपक्ष के बयान और प्लान से नए संसद भवन के उद्धघाटन के कार्यक्रम पर विवाद शुरू हो गया है. अबतक कांग्रेस समेत 19 राजनीतिक दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है. इसमें कांग्रेस के अलावा, आम आदमी पार्टी, एनसीपी, आरजेडी जैसे राजनीतक दल शामिल हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम से किनारा करने का फैसला किया है. सभी ने एक सुर में कहा है कि उद्धघाटन का बहिष्कार करेंगे. आने वाले समय में ये लिस्ट और बढ़ सकती है.

इन राजनीतिक दलों ने बनाई दूरी

1.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
2.द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)
3.आम आदमी पार्टी (AAP)
4.राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
5.इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
6.नेशनल कांफ्रेंस (NC)
7.रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP)
8.शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
9.समाजवादी पार्टी (SP)
10.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
11.झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
12.केरल कांग्रेस (Mani)
13.विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची
14.राष्ट्रीय लोकदल (RLD)
15.तृणमूल कांग्रेस (TMC)
16.जनता दल (U)
17.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
18.भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (M)
19.मारुमलार्थी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK)

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
अलीनगर… ये कैसा नाम है?

अलीनगर... ये कैसा नाम है?

बालू के अवैध खनन पर अब जागी नीतीश सरकार..

बालू के अवैध खनन पर अब जागी नीतीश सरकार..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend