ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी

UB India News by UB India News
May 25, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने बिहार के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. लिस्ट में करीब 50 प्रतिशत ब्राह्मण और भूमिहार जाति से हैं. कुल 39 जिलाध्यक्षों में से करीब 66 प्रतिशत अगड़ी जातियों से हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार कांग्रेस के 39 जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है. इनमें से 11 भूमिहार, 8 ब्राह्मण, 6 राजपूत, 5 मुस्लिम, 4 यादव, 3 दलित, 1 कुशवाहा और 1 कायस्थ जाति से हैं.

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी भूमिहार जाति से ही हैं. हालांकि नीतीश सरकार में कांग्रेस कोटे के दो मंत्रियों में से एक दलित एक मुस्लिम है. कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस की रणनीति भूमिहार और ब्राह्मण समाज को अपने पाले में करने की है जिन्हें बीजेपी का वोटर माना जाता है.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

रायपुर अधिवेशन को भुला दिया?
बीते कुछ समय से बीजेपी बिहार में पिछड़ा वोटर को लुभाने में लगी है ऐसे में कांग्रेस बीजेपी के वोट में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. वैसे भी नीतीश और लालू के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस को दलित, पिछड़ा और मुस्लिम वोट मिलने का भरोसा है.

हालांकि बिहार में अगड़ा समीकरण साधने के चक्कर में कांग्रेस ने अपने रायपुर अधिवेशन के उस अहम एलान को भुला दिया जिसमें ब्लॉक से लेकर सीडब्ल्यूसी तक 50 प्रतिशत पद ओबीसी, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित करने की बात कही गई थी.

जानें- किसको बनाया गया जिलाध्यक्ष
कांग्रेस ने पश्चिमी चंपारण में भारत भूषण पांडेय, पूर्वी चंपारण में शशि भूषण राय, मुजफ्फरपुर में अरविंद मुकुल, सीतामढ़ी में कमलेश कुमार सिंह, गोपालगंज में ओम प्रकाश गर्ग, मधुबनी में मनोज मिश्रा, दरभंगा में सीता राम चौधरी, समस्तीपुर में अबू तमीन और सहरसा में मुकेश झा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा पार्टी ने सुपौल से विमल यादव, मधेपुरा से सतेंद्र कुमार यादव, अररिया से जाकिर हुसैन, पूर्णिया से नीरज सिंह, किशनगंज से इमाम अली, कटिहार से सुनील यादव, भागलपुर से परवेज जमाल, बांका से कंचन सिंह, लखीसराय से अमरीश कुमार अनीस, शेखपुरा से सत्यजीत सिंह, जमुई से राजेंद्र सिंह, बेगुसराय से अभय कुमार, नालंदा से रवि ज्योति को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वहीं पटना महानगर से शशि रंजन, पटना ग्रामीण 1 से सुमित कुमार सनी, पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान, भोजपुर से अशोक राम, बक्सर से मनोज कुमार पांडेय, रोहतास से कन्हैया सिंह, कैमूर से सुनील कुशवाहा और गया से गगन कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने जहानाबाद से गोपाल शर्मा, अरवल से धनंजय शर्मा, औरंगाबाद से राकेश कुमार सिंह, नवादा से सतीश कुमार, सारन से अजय कुमार सिंह, वैशाली से मनोज शुक्ला, सिवान से बिधुभूषण पांडेय और सिहोरा से नूरी बेगम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी @INCBihar के सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाई
खासकर हमारे जिला मधुबनी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज मिश्र जी को विशेष बधाई
आशा है आप सभी लोगों के मेहनत से बिहार कांग्रेस अपनी खोई सत्ता पर फिर से काबिज होने में समर्थ होगी। pic.twitter.com/QKk7ml0eGs

— Shitalambar Jha (@ShitalambarJha) May 25, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
लालू-बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले

17 साल में नीतीश कुमार कितने सरकारी भवनों का शिलान्यास और उद्घाटन राज्यपाल से कराया?

अलीनगर… ये कैसा नाम है?

अलीनगर... ये कैसा नाम है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend